छिंदवाड़ा

Chhindwara News : नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे भगवान महाकाल

Chhindwara News : Lord Mahakal will leave for city tour

Chhindwara News : स्थानीय श्री राम मंदिर छोटी बाजार में प्रतिदिन भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया जा रहा है मंडल प्रवक्ता कृष्णा सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार 28 अगस्त को दोपहर 3 बजे पार्थिव शिवलिंगों की भव्य पालकी शोभायात्रा श्री राम मंदिर से नगर भृमण के लिए बड़े धूमधाम से निकेलगी इस पालकी शोभायात्रा में बाबा महाकाल की पालकी कांधे पर रख हर हर महादेव के जयघोष एवं भगवान त्रयम्बकेश्वर जी,पशुपतिनाथ जी रथ पर सवार होकर सभी को दर्शन देते हुए जलविहार के लिए छोटा तालाब जाएंगे शोभायात्रा में डीजे साउंड, ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए नृत्य मंडली ,डमरू,झांझ दल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित महिलाओं के दल पालकी में सम्मलित रहेंगे शोभायात्रा श्री राम मंदिर से गणेश चौक, रॉयल चौक, चौरसिया मोहल्ला,चूना गली,मेन रोड,बड़ी माता मंदिर के सामने से पुराना पावर हाउस,छोटा तालाब जल विहार के लिए निकेलगी सभी भक्तों को समिति द्वारा सिद्ध रुद्राक्ष वितरण एवं शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया जायेगा सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूण्य लाभ लेने की अपील सत्य धर्म मंडल श्री राम मंदिर समिति करती है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button