Betul News : नेत्र परीक्षण और रक्तदान शिविर संपन्न, 27 यूनिट रक्तदान हुआ
Betul News: Eye test and blood donation camp completed, 27 units of blood donated

Betul News : (बैतूल)। बाजार चौक प्रभातपट्टन में करुणा: सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट के तत्वावधान में संस्था के 8वां स्थापना दिवस के अवसर पर नेत्र रोग परीक्षण, सामान्य रोग परीक्षण और रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष हेमेन्द्र चौहान ने बताया कि शिविर में ईजेकील अचल, पाढऱ हास्पिटल एवं जिला चिकित्सालय की टीम से जनरल फिजिशियन डॉ.शोभा ऐनोक, डीजी चौधरी, राजेश बोरकड़े और प्रेम नयन ने अपनी सेवाएं दी। नि:शुल्क रोग परीक्षण का सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें 27 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का संचालन कुलदीप मालवी ने व आभार हरीश हुरमाड़े ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से संस्था के कुलदीप मालवी,रूपेश हुरमाड़े, रूजुल त्रिवेणी, अनिता सोनारे, निकिता गोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
27 यूनिट रक्तदान हुआ, मातृशक्ति ने लिया बढ़-चढ़ हिस्सा
रक्त शिविर में कुल 27 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें सुनील पारखे, अनिल कापसे, राजीव वरवड़े, कमलेश वरवड़े, अनिता सोनारे, अनिता गोर, अखिलेश जगदेव, सुशील पाटील, रविन्द्र लोखंडे, महादेव कर्मे, संदीप आठनेरे, श्रयेश सेरेबर, विनोद घोड़ावे, कविता वरवड़े, कुलदीप मालवी, हरीश हुरमाड़े, ममता वरवड़े, रूपेश हुरमाड़े, हेमेन्द्र चौहान, अनिता नागले, हेमलता झरबड़े, शिलेष आठनेरे, आशिक अली, रविन्द्र पांडे, रेश्मा मंसूरी, माधुरी आठनेरे, सुरेन्द्र कुमार मालवीय ने रक्तदान किया। जिसमं मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।



