बैतूल

Betul Samachar : दलाल ने खा गई ट्रक की किस्त, नीलामी पर आ गई नौबत

Betul Samachar: The broker ate the installment of the truck, the situation came to the auction

आवेदक ने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के साथ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, डेमलर फाइनेंस कंपनी भोपाल से फाइनेंस करवाया था 14 चक्का ट्रक (Betul Samachar)

Betul Samachar : दलाल ने खा गई ट्रक की किस्त, नीलामी पर आ गई नौबत

Betul Samachar : (बैतूल)। फाइनेंस कंपनी के दलाल द्वारा की गई धोखाधड़ी के चलते मुलताई आष्टा निवासी एक युवक का ट्रक नीलाम होने की नौबत पर आ गया है। दरअसल, युवक ने दलाल के कहने पर उसे ट्रक की किस्त की राशि दे दी। कंपनी तक किस्त की राशि नहीं पहुंचने पर अब ट्रक फाइनेंस कंपनी द्वारा ट्रक नीलाम करने की धमकी दी जा रही है, इससे परेशान होकर आवेदन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

आष्टा तह. मुलताई निवासी शिकायतकर्ता उमेश पिता किसना डांगे ने बताया कि उन्होंने करीब 5 वर्ष पूर्व डेमलर फाईनेंस कंपनी भोपाल से भारत बेंच माडल 3723 का 14 चक्का ट्रक क्रमांक एम.एच. 40 बी.एल.4555 फाइनेंस करवाया था। कोरोना काल में ट्रक की 4 किश्त बाकी थी। जिसके कारण फाईनेंस कपनी वालों ने उनका ट्रक खड़ा करवा लिया था।

इसके बाद उन्होंने फाईनेंस कंपनी में कार्यरत विश्वास डोंगरे, मितेश पारे, गिरजा उर्फ डिम्पल पति विश्वास डोंगरे निवासी बैतूल से बात की। उन लोगों ने 2 लाख 50 हजार रूपए देकर गाड़ी छुड़वाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अनावेदकगणों पर भरोसा कर क्योंकि वह उस कंपनी में कार्यरत थे उन्हें 50 हजार रूपए नगद व फोन पे द्वारा 2 लाख रूपए उनके खाते में डाल दिए।

Betul Samachar : दलाल ने खा गई ट्रक की किस्त, नीलामी पर आ गई नौबतविश्ववास डोंगरे के कहने पर उसकी पत्नी डिम्पल उर्फ गिरजा डोंगरे के खाते में 90 हजार रूपए और मितेश पारे के खाते में फोन पे से 1 लाख 10 हजार रूपए ट्रान्सफर किए इस तरह कुल 2 लाख रूपए फोन पे से ट्रांस्फर किए गए। इसके बाद उन्हें कुछ समय बाद कंपनी से नोटिस आया कि आप किस्त भरकर अपना ट्रक छुड़वा लें अन्यथा हम ट्रक नीलाम कर देंगे। उन्होंने कहा कि सेल्स मैन विश्वास डोंगरे को 2 लाख 50 रूपए दे दिए है, जिस पर कंपनी ने विश्वास डोंगरे द्वारा राशि जमा नहीं करने की बात कही।

आवेदक का आरोप है विश्वास ने कंपनी तक उनका पैसा नहीं पहुंचाया। विश्वास ने बड़ी सफाई से पैसा स्वयं के खाते में ना डलवाकर स्वयं की पत्नी और उसके दोस्त के खाते में पैसा डलवाया। उन्होंने अनावेदगणों के खिलाफ न्यायोचित कड़ी कार्यवाही करते हुए पैसा वापस दिलवाने व अनावेदगणों पर धारा 420 का मामला दर्ज करने की मांग की।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button