Betul Samachar : सेवा भारती की पहल: दारुल उलूम मदरसे में आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज, फ्री दवाई वितरण भी किया
Betul Samachar: Initiative of Seva Bharti: Free medical camp organized in Darul Uloom Madrasa, hundreds of patients got free treatment, free medicines were also distributed

Betul Samachar : (बैतूल)। सेवा भारती बैतूल एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को आजाद वार्ड स्थित दारुल उलूम मदरसे में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान मरीजों को फ्री दवाई का वितरण भी किया गया। शिविर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिश जुयाल मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए।
सेवा भारती बैतूल के सचिव दीपेश मेहता ने बताया कि पूरे बैतूल नगर में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया जा रहा है। बैतूल जिले में समाज के हर वर्ग का सहयोग सेवा भारती द्वारा किया जायेगा।
गिरीश जुयाल ने कहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा तिरंगा मिलन समारोह का आयोजन बैतूल शहर में किया जाए। यह आयोजन देश प्रेम की भावना के साथ ही सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि जुम्मे के पाक दिन नमाज़ के साथ समाज की सेवा करने का प्रयास भी करना चाहिए। एमआरएम युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक शारिक ख़ान के सहयोग से आयोजन सफल रहा। दोनों संगठनों के सहयोग से समाज हित कार्य में प्रथम पहल की शुरुआत हुई।
इन्होंने दी सेवाएं (Betul Samachar)
स्वास्थ्य शिवर में डॉ सुषमा सोनी, डॉ अरुण जयसिंहपूरे, डॉ हिमांशु मालवी, डॉ अमित कुमार, डॉ प्रेरणा अतरकर, डॉ इमरान अली ने 124 मरीजों का निशुल्क इलाज किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, मदरसा संचालक सादिक खान, फरीदा हुसैन, अकरम बब्बू पटेल, शारिक खान, गजेंद्र पवार, साजिद गौसी, विवेक शर्मा, मुन्ना यादव, सलीम खान, प्रशांत मांडवीकर, शबीना बी, वसीम कुरैशी पाशु, पूर्व पार्षद सादिक मंसूरी, नूर पाशा, असलम काज़ी, युसूफ खान, फिरोज खान, फारुक अहमद, सईद शाह बाबा उपस्थित थे।



