Betul Samachar : बैतूल में निकली अयोध्या से आए अक्षत कलश की यात्रा: जगह-जगह हुआ स्वागत, पीले चावल देकर घर घर दिया जाएगा आमंत्रण
Betul Samachar: Journey of Akshat Kalash from Ayodhya started in Betul: Welcome at every place, invitation will be given to every house by giving yellow rice.

Betul Samachar : (बैतूल)। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। नगर में कलश यात्रा के आने पर रामभक्तों ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया। गुरुवार सुबह नगर के प्रमुख मार्गों से अक्षत कलश यात्रा की शोभायात्रा निकाली गई। विहिप जिला मंत्री राजेश प्रजापति का कहना है कि आज श्री राम मंदिर को लेकर जिस प्रकार से लोगों का सपना साकार हुआ है। कहीं न कहीं सभी का हृदय प्रफुल्लित है।
जब अयोध्या से चलकर राम जन्मभूमि की अक्षत कलश यात्रा बैतूल पहुंची तो मानो शहरवासियों को भगवान श्री राम ही मिल गए। पूरा शहर रामलला की भक्ति में डूब गया। हर किसी के हृदय में निवास करने वाले प्रभु राम के इस कलश ने खुशी का माहौल उत्पन्न कर दिया। उन्होंने कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभू श्रीराम अपने नए सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं। जिसके हम सभी साक्षी बनना है। हम सभी भाग्यशाली हैं जो इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बनेंगे। इस यात्रा के माध्यम से सभी को अपना घर, गांव व मंदिर को अयोध्या की तरह सजाकर राम काम में शामिल होना हैं। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। आज भारत के करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा हो गया है।
खबर ये भी हैं : Betul news : चक्कर रोड पर होगा बाबा काल भैरव की भव्य पैशवाई का आयोजन
इन मार्गो से निकली कलश यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सकल हिंदू समाज को आमंत्रित करने के लिए अयोध्या से पूजित अक्षत विहिप मध्य भारत प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भोपाल लालघाटी मंदिर पहुंचे, जहां पूजन कार्यक्रम के माध्यम से प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे को अक्षत कलश सौंपा गया। श्री गावंडे कलश लेकर गुरुवार बैतूल पहुंचे। माचना ब्रिज, पीडब्लूडी प्रांगण में स्थित दक्षिण मुखी बाल हनुमान मंदिर पर कलश का मंदिर समिति द्वारा पूजन कर स्वागत किया। यहां से मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा निकल गई जो नगर के बडोरा ब्रिज से होते हुए बीजेपी कार्यालय, मैकेनिक चौक, कांति शिव चौक, दिलबहार चौक, मस्जिद चौक, भ्रमण करते हुए विनोबा नगर बैतूल गंज के शिव मंदिर पहुंची। नगर में जगह-जगह अक्षत कलश का समाज के लोगो द्वारा पूजन अर्चना कर फूलों से स्वागत किया।
खबर ये भी हैं : New Earring Designs: महिलाओं को लुभा रहे ये लेटेस्ट डिजाइन के झुमके, देखते ही बोल तुरंत कर देंगे ऑर्डर
श्रीराम स्तुति कर कलश की स्थापना की
शिव मंदिर में उपस्थित सभी समाज बंधुओ माता, बहनों ने श्री राम स्तुति कर कलश की स्थापना की। आगामी अक्षत वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिंदू परिषद सभी अनुसांगिक संगठनों के सहयोग से जिले के नगर, उपनगर, मोहल्ले, ग्राम इकाइयों के द्वारा सकल हिंदू समाज को पीले चावल (अक्षत) द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : पातालेश्वर मोक्षधाम की व्यवस्था सुधार हेतु पार्षद संदीपसिंह चौहान आये आगे, निगम अधिकारियों से की सुधार की मांग
इन्होंने किया स्वागत
अक्षत कलश के गौरवमय स्वागत में विश्व हिंदू परिषद के मुख्य पदाधिकारी प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विभाग सहसंयोजक चंचल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सुश्री सीमा मिश्रा दीदी, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला समंत्री राजू ठाकुर, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, बल उपासना प्रमुख धनराज बड़ोदे, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित गावंडे, विधि प्रमुख अर्पित वर्मा, सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश रावत, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष रामे भारती, ग्रामीण मंत्री राजेश चौहान, नगर मंत्री प्रकाश गर्वे, शुभम यादव, रामपाल प्रशंछी, दक्षिण मुखी बाल हनुमान समिति के बच्चू वर्मा, वामन चढोकार, रमेश मंडल, मनोज काटोलकर एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी उपस्थित रही।
खबर ये भी हैं : IDBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, इस बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे होगा चयन





