Chhindwara News : नंदन वाशरी और तानसी में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत.
Chhindwara News : Complaint of fraud by the school management committee with the children and their parents studying in Nandan Washery and Tansi.
Chhindwara News : कान्हन वेली स्कूल नंदन वाशरी में पढ़ रहे छात्रों के पालकों द्वारा कन्हान वेली स्कूल डाईस कोड 23430404803 स्कूल नं. 50022 प्रबंधन समिति के द्वारा ठगे जाने की बात कही है। जिसकी शिकायत पालकों द्वारा स्थानीय शिक्षा अधिकारी बीआरसी कार्यालय जुन्नारदेव, सीएम हेल्पलाइन, एवं जनसुनवाई की है। जिसके बावजूद अब तक शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कन्हान व्हेली स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा अब तक नंदन वाशरी और तानसी दोनों की शाखाओं में सीबीएसई पाठ्यक्रम से अध्यापन कराए जाने की बात कहकर पालको से बच्चों का एडमिशन कराया गया। वर्ष भर सीबीएसई बोर्ड के नाम पर तगड़ी फीस स्कूल बस फीस वसूली गई। सत्र 2022-23 के लिये स्कूल प्रबंधन समिति को शासन के आदेशानुसार अप्रैल 2022 से ही सीबीएसई पाठ्यक्रम की मान्यता दोनों शाखाओं के लिये लेनी थी जो इन्होने नहीं ली। दिनांक 04-04-2023 को कन्हान व्हेली स्कूल प्राचार्य ने एक पत्र जारी कर पालको को सूचित किया कि सत्र 2023 2024 के लिये कन्हान व्हेली की वाशरी एवं तानसी शाखा के पांचवी एवं आठवी में अध्ययनरत बच्चों की बोर्ड परीक्षा होगी जो पालक अपने बच्चो को सीबीएसई बोर्ड से अध्ययन कराना चाहते है उन्हें अपने बच्चों को कन्हान व्हेली स्कूल डुंगरिया शाखा में प्रवेश दिलवाया होगा। अध्ययनरत बच्चो को राज्य शासन के नियमों के अनुसार कक्षा 5 वी 8 वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी। कन्हान केली स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्य शाखा डुंगरिया के साथ नंदन वाशरी तथा तानसी शाखा के लिये सीबीएसई बोर्ड से जानबूझकर मान्यता नहीं ली। पालको के साथ धोखाधड़ी की सभी बच्चो को फर्जी मार्कशीट दी गई है अब पालको से मार्कशीट वापिस ली जा रहीं है। मार्कशीट में सीबीएसई बोर्ड की ना तो सील है और ना ही बोर्ड से जारी डाइस कोड है। मार्कशीट मध्य प्रदेश बोर्ड की भी नहीं है।



