Betul Physiotherapy Camp : फ्री फिजियोथेरेपी कैम्प का हुआ आयोजन
Betul Physiotherapy Camp: Free Physiotherapy Camp organized

Betul Physiotherapy Camp : (बैतूल)। महावीर इंटरनेशनल संकल्प बैतूल ने लिंक रोड स्थित न्यू लीफ फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलीटेशन सेंटर में फ्री फिजियोथेरेपी कैम्प का आयोजन किया (Betul Physiotherapy Camp)। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना कर की गई। सेंटर संचालक डॉ.अक्षिता माहेश्वरी, (फिजियोथैरेपिस्ट) ने सभी को फिजियोथेरेपी की जरूरत और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लाइफ स्टाइल में चेंज की वज़ह से आज बड़ों और बच्चों सभी के बॉडी पार्ट्स खराब हो रहे है। डॉ.माहेश्वरी ने बताया कि फिजियोथेरेपी ना सिर्फ सर्जरी के बाद जरूरी है बल्कि सही समय से फिजियोथेरेपी करवा कर कुछ केस में सर्जरी को टाल भी सकते है। उन्होंने प्रतिदिन किए जाने वाले कुछ व्यायाम भी बताये। इस कैम्प से 22 मरीजों ने लाभ लिया।
(Betul Physiotherapy Camp) महावीर इंटरनेशनल संकल्प की ओर से डॉ अक्षिता और उनके स्टाफ को भेंट स्वरूप पौधे दिए गए। उन्हें औऱ वहाँ उपस्थित सभी लोगों को महावीर इंटरनेशनल के पौधारोपण प्रोजेक्ट, महिलाओं और बच्चों के लिए किए जा रहे सभी प्रोजेक्ट और उद्देश्यों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में वीरा सरला तातेड़, वीरा सरला आर तातेड़, वीरा जूली, वीरा प्रतिभा, वीरा नूतन, वीरा मीनाक्षी, वीरा रिचा, वीरा राजुल, वीरा रूपल, वीरा मेघा, वीरा मधु, वीरा मोनिका, वीरा पिंकी, वीरा कल्पना, वीरा सुनंदा और वीरा करुणा उपस्थित थे। (Betul Physiotherapy Camp)



