Chhindwara Today News : टीचर्स वेलफेयर सोसायटी ने तीन स्कूलों को स्वेटर वितरित की
Chhindwara Today News: Teachers Welfare Society distributed sweaters to three schools.
शिक्षा-समाज-पर्यावरण के लिए कार्य करना है उद्देश्य :- राकेश कुमार मालवीय
टीचर्स वेलफेयर सोसायटी के कार्य परोपकारी है :- सुमेरसिंह पटेल

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara Today News : टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा अपने आधारभूत सिद्धांत शिक्षा -समाज -पर्यावरण को दृष्टिगत गत रख वार्षिक कार्यक्रम अनुसार ठंड के मौसम में गर्म स्वेटर का वितरण कर रही है इसी श्रृंखला में तीन विद्यालयों में गर्म स्वेटर एवम हाउस ड्रेस का वितरण अध्यक्ष श्री पोहपसिंह वर्मा के निर्देशन में किया गया। सोसाइटी सचिव राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला खापा बिहारी में ग्राम पंचायत सरपंच श्री राहुल रघुवंशी एवम ग्राम के वरिष्ठ जन माता बहनों की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजन कर गर्म स्वेटर का वितरण किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कांग्रेस सेवादल द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस पर स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठिका श्रीमती राजकुमारी वर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों श्री चंद्रशेखर मराठा, श्री बलराम बरकोरिया, श्री चंद्रशेखर अयोधि, श्री रघुनाथ वर्मा, श्री सुरेश विश्वकर्मा, श्री महेशलाल सूर्यवंशी, श्री किशनलाल वर्मा, श्री अजमेर चौरे , श्रीमती सावित्री उइके, श्रीमती सुनीता मसराम, श्रीमती शिववती कुमरे, श्रीमति संध्या नागवंशी, श्रीमती अनिता सोनी, श्रीमती शिववती कुमरे ने मिलकर छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया पहनाया। इसी दिवस शासकीय माध्यमिक शाला नवेगांव गोंड में ग्राम पंचायत सरपंच श्री डेहरिया, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोविंद चौरिया , ग्राम पटेल श्री सुमेरसिंह चौरिया की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन एवम छात्राओं द्वारा स्तुति भेंट कर स्वेटर वितरण किया गया।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : आज भाजपा कार्यालय में नगर युवा मोर्चा द्वारा कुशल संगठक कुशा भाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई गई
प्रधानपाठक श्री रामदयाल कुमरे ,शिक्षक श्री राजाराम उइके, अतिथि शिक्षक श्री बृजेश चौरिया द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पाहार पहना कर स्वागत किया गया। यहां ही शासकीय प्राथमिक शाला पठरा जंगली रैयत के छात्रों हेतु हाउस ड्रेस उनके शिक्षक श्री नारायण इनवती को सौपी गई। सभी ने आव्हान किया कि हमे शासकीय विद्यालय से जुड़ कर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने की बात की एवम यह भी दोहराया कि बच्चों का बचपना नही छीना जाना चाहिए।
इस अवसर पर जनशिक्षक श्री दीपक पगारे, श्री विश्राम इनवती श्री संतोष डेहरिया , श्री ईश्वरसिंह चौरिया, श्री तेजसिंग कुमरे, श्री संतोष सरयाम, श्री लोखंडे, श्री दयाराम उइके, श्री श्रीपाल उइके, श्री धरमसिंह चौरिया श्री पंकज विश्वकर्मा श्री रामसिंग पंचेश्वर श्री सतीश मालवी श्री अशोक चौहान सहित पालक गण उपस्थित रहे। ग्राम के ही शासकीय विद्यालय में अध्ययन किये छात्र श्री जितेंद्र चौरिया जिन्होंने पी एस सी परीक्षा उत्तीर्ण कर ट्रेजरी अधिकारी में चयन हुए है उनके पिता जी श्री कन्हैया पटेल का भी शाल- श्रीफल से अभिनंदन किया गया। आज के आयोजन में महिला एवम बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवम दोनों ग्राम पंचायत के सचिव श्री दिलीप सिंह चौरिया, श्री परमाल सिंह चौहान उपस्थित रहें।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी अधिकारी संघ छिन्दवाड़ा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन



