बैतूल

Betul Today Samachar : मोरूढाना पंचायत में फोक डांस से किया संकल्प यात्रा का स्वागत

Betul Today Samachar: Sankalp Yatra welcomed with folk dance in Morudhana Panchayat

विकसित भारत संकल्प यात्रा  Betul Today Samachar : मोरूढाना पंचायत में फोक डांस से किया संकल्प यात्रा का स्वागत

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today Samachar : विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत में बैतूल की ग्राम पंचायतों में उत्साह की बात करें तो उनके द्वारा यात्रा के स्वागत में कही फूलों की, तो कही रंगों की रंगोली से कार्यक्रम स्थल को सुसज्जित किया गया है। स्थानीय कलाकारों द्वारा रंग-बिरंगे वस्त्र और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ गीतों और परंपरागत परिधानों में डांस करते ग्रामवासी नजर आए। मंगलवार को आठनेर की मोरूढाना ग्राम पंचायत मंच के प्रवेश स्थल को रंग-बिरंगे रंगोली से स्वागत द्वार सजाया गया था।

मंच पर लंबी सी टेबिल पर फल-सब्जियों एवं अन्य खाद्य सामग्री सजाकर रखी गई थी। मोबाईल वैन पर लगे एलईडी पर शासन की जनहितकारी योजनाओं से हितग्राही को कौन कौन से लाभ हुए और वे योजना का लाभ कैसे ले सकेंगे, बिन्दूवार समझाया जा रहा था। व्हीडियो स्पॉट के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों के मुख से स्वयं उनकी तरक्की के सफर की कहानी सुनाई गई। हितग्राहियों द्वारा स्थानीय स्तर पर किए अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। (Betul Today Samachar)

खबर ये भी हैं : Betul News : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पंवार को अटल सम्मान

Betul Today Samachar : मोरूढाना पंचायत में फोक डांस से किया संकल्प यात्रा का स्वागत

मुलताई एवं भैंसदेही में हुआ शानदार स्वागत (Betul Today Samachar)

संकल्प यात्रा का स्वागत भैंसदेही की पिपरिया जनपद पंचायत विभिन्न प्रकार के हाथ से बने खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों को घर बैठे रोजगार के कौन-कौन से माध्यम हो सकेंगे अवगत कराया गया। मुलताई की ग्राम पंचायत बरई में जन प्रतिनिधियों द्वारा संबोधित कर यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा के ग्रामों में पहुंची।

विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम मरामझिरी तथा लापाझिरी, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम मोरूढाना, घाड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के मेहकार तथा रतनपुर, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम बीजादेही तथा फोफल्या,  आमला जनपद पंचायत के ग्राम बोरीखुर्द तथा रतेड़ाकला, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम बरई तथा महतपुर, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम बोरगांव तथा डोहलन, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम निपान्या तथा पिपरिया, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम झाकस में यात्रा भम्रण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

खबर ये भी हैं : Betul News : बीएमओ ने पत्रकार के खिलाफ भैंसदेही थाने में की शिकायत, ओपीडी समय में ड्यूटी डॉक्टरों को परेशान करने का लगाया आरोप

बुधवार को यात्रा का रूट चार्ट (Betul Today Samachar)

विकसित भारत संकल्प यात्रा 27 दिसंबर को बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई और भैंसदेही विधानसभा में पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैतूल जनपद पंचायत के ग्राम साकादेही तथा जसोंदी, आठनेर जनपद पंचायत के ग्राम हिड़ली, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम कुही तथा सीताकामथ, शाहपुर जनपद पंचायत के ग्राम  टांगनामाल तथा धनवार, आमला जनपद पंचायत के ग्राम लादी तथा देवपिपरिया, मुलताई जनपद पंचायत के ग्राम माथनी तथा खडकवार, प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के ग्राम बिहरगांव तथा छिंदखेड़ा, भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम पोहर तथा सिवनी, भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम बटकी में यात्रा भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News :  जिला स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य 30 दिसंबर को लगेगा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button