Betul Samachar: शराब पीकर असामाजिक तत्व महिलाओं लड़कियों को करतें छींटाकशी, खंजनपुर के त्रस्त वार्डवासियों ने एसपी को ज्ञापन दिया
Betul Samachar: After drinking alcohol, anti-social elements slander women and girls, the stricken ward residents of Khanjanpur submitted a memorandum to the SP
Betul Samachar: (बैतूल)। प्रसिद्ध दादाधूनी कुटी के सामने बने काम्पलेक्स में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर गाली करना तथा मोहल्ले की महिलाओं लड़कियों को छींटाकशी करने से त्रस्त वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में मालवीय वार्ड खंजनपुर के वार्डवासियों ने बताया कि दादाजी धूनीवाले की कुटी के आसपास उनका मकान है।
कुटी के सामने संदीप सोनी का काम्पलेक्स बना हुआ है। यहां पर मोबाइल की दुकान है जहां पर बैठने की खाली जगह होने से हमेशा असामाजिक तत्वो का जमघट लगा रहता हैं। यहां बैठने वाले शराब, नशीले पदार्थ और सिगरेट का सेवन करते है तथा असामाजिक तत्व वहां से गुजरने वाली महिलाओं एवं लड़कियों को आए दिन छींटाकशी करने से मोहल्ले वाले को इनकी हरकतों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
असामाजिक तत्वों के कारण मोहल्ले का माहौल भी खराब हो रहा है। जल्द असामाजिक तत्वो पर अंकुश नही लगाया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ज्ञापन में वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक से शराब पीकर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में वार्डवासियों के हस्ताक्षर थे।



