बैतूल

Betul Samachar : मृतक छात्र के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत, नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने परिजनों को सौंपा स्वीकृति पत्र

Betul Samachar: Four lakh aid amount approved for the family of the deceased student, Municipal President and Vice President handed over the acceptance letter to the family

Betul Samachar : मृतक छात्र के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत, नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने परिजनों को सौंपा स्वीकृति पत्रBetul Samachar : (बैतूल)। विगत दिनों विवेकानंद वार्ड में गड्ढे में डूबने से मृत हुए छात्र के परिजनों को बाढ़ आपदा सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि छात्र की मौत के बाद पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने सहायता के लिए तहसीलदार से चर्चा की थी। तहसीलदार द्वारा इस मामले में गंभीरता से कार्यवाही करने के बाद शासन ने मृतक छात्र के परिजनों के लिए चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है।

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर ने विवेकानंद वार्ड में पहुंचकर मृतक छात्र सावन कुमार पिता महेंद्र पारधे को स्वीकृति पत्र सौंपा। इस मौके जिला योजना समिति सदस्य आनंद प्रजापति, वार्ड के बूथ अध्यक्ष कुसुमलाल पंवार, जगदीश साहू, दीपक सोनी उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर ने सावन कुमार के पिता महेंद्र कुमार को सुझाव दिया कि जो राशि खाते में आएगी उस राशि की एफडी बनाकर बच्ची के नाम से रखें ताकि संकट के समय यह राशि काम आ सके।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button