Chhindwada News Today : भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन, भारत विकास परिषद महाकौशल प्रांत का आयोजन
Chhindwada News Today: Know India competition organized, Bharat Vikas Parishad organizes Mahakaushal province

|
Chhindwada News Today : भारत विकास परिषद द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन पूरे महाकौशल प्रांत में प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के रूप मे किया जा रहा है। परीक्षा के संयोजक प्रांतीय संगठन मंत्री सत्येन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रांत में लगभग 70000 सत्तर हजार से ज्यादा 6th से 12 वी तक के छात्र छात्राएँ हिस्सा ले रहे है। जिसने छिन्दवाड़ा ज़िले के 15 स्कूलों के 16000 सोलह हज़ार विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया लिखित परीक्षा के बाद हर जिले में 1 दिसंबर को मौखिक परीक्षा का आयोजन होगा और हर जिले से 6 वी से 8 वी प्रथम स्थान प्राप्त दो विधार्थियो की टीम व 9 वी से 12 वी में अध्ययनरत 2 विधार्थियो की टीम 2 दिसंबर को छिंदवाड़ा के पूजा शिवी लॉन में आयोजित प्रांत स्तर के मौखिक परीक्षा में भाग लेगी।
खबर ये भी हैं : Latest blouse Design : Stylish Design के ये ब्लाउज सिंपल साड़ी लुक को भी बनाएंगे खास, दिखेंगी जवां और मॉडर्न
Chhindwada News Today : भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन, भारत विकास परिषद महाकौशल प्रांत का आयोजन
प्रांत स्तर पर आयोजित प्रथम स्थान प्राप्त टीम को जबलपुर में 10 दिसम्बर को आयोजित रीजन स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा जिसमें सभी प्रांतों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से टीम भाग लेगी। रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी। पूरे भारत वर्ष में लगभग बीस लाख छात्र छात्राएँ भाग लेते है .इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीमति पारुल पांडे, मुकुल सोनी, श्रीमति अमिता बरैया,सुश्री आराधना शुक्ला,श्रीमती नोमिता अनेजा,अमन जैन,,श्रीमति शिखा सूर्यवंशी, श्रीमति प्रिया कस्तूरे का विशेष योगदान रहा। (Chhindwada News Today)
खबर ये भी हैं : Chhindwada News: उर्मिला जयसवाल का सेवानिवृति सम्मान समारोह संपन्न, सिंगपुर प्राथमिक शाला से सेवानिवृत हुई जयसवाल मैडम
|



