बैतूल

Betul Congress News : युवा कांग्रेस की मांग हुई पूरी, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर लगी छतरी

Betul Congress News: Youth Congress' demand fulfilled, umbrella installed over President's statue

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार किया जा रहा था ध्यान आकर्षण

Betul Congress News : युवा कांग्रेस की मांग हुई पूरी, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर लगी छतरी

Betul Congress News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौक कोठी बाजार में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने की मांग की जा रही थी, बार बार ज्ञापन सौंपने के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस की मांग पूरी हो गई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर छतरी बनाकर लगा दी है।

खबर ये भी हैं : Betul News : सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर पवार समाज के जिलाध्यक्ष बने राजकुमार

गौरतलब है कि विगत 6 सितंबर को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरफराज खान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। विगत वर्ष भी 17 अगस्त 2022 को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने के विषय में अवगत कराया था।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes : टीचर – बिजली कहां से आती है? टीटू – सर, मामाजी के यहां से…….

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग को नगर पालिका ने गंभीरता से लेते हुए छतरी लगाने का कार्य किया। साथ ही आयोजनों के दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए व्यवस्थित सीढ़ी भी लगा दी गई। सरफराज ने बताया कि वर्षों से गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। महात्मा गांधी के नाम से ही गांधी चौक का नाम रखा गया है।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरूरी  – रामेश्वर शर्मा

लेकिन प्रतिमा स्थल पर अव्यवस्था के चलते हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रतिमा के ऊपर छतरी नहीं होने की वजह से राष्ट्रपिता की प्रतिमा की स्थिति खराब हो रही थी। वहीं सीढ़ी नहीं होने के चलते गांधी जयंती एवं पुण्य तिथि सहित अन्य अवसरों पर माल्यार्पण के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

खबर ये भी हैं : Betul Today Samachar : अतिवृष्टि से किसानों की फसले हुई बर्बाद, जयस ने सौंपा ज्ञापन

Betul Congress News : युवा कांग्रेस की मांग हुई पूरी, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर लगी छतरी

इन परिस्थितियों को देखते हुए युवा कांग्रेस ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से शीघ्र प्रतिमा के ऊपर छतरी एवं माल्यार्पण के लिए सीढ़ी की व्यवस्था करने की मांग की थी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार राष्ट्रपिता की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने का कार्य किया गया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राजकुमार दीवान नेता प्रतिपक्ष, सिराज,आई टी सेल अध्यक्ष अतुल शर्मा, सिराज पठान, जावेद ठेकेदार, अनिकेत गुदवारे, फजल खान, असद खान, आकाश पवार, समीर आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है।

खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल जिले में अपनी जड़े जमा चुका जयस, बूथ-बूथ पर युवा मजबूत का लिया संकल्प

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button