Betul News : ताप्ती मंदिर खेड़ी सावलीगढ़ में संपन्न हुआ 11 लाख गुरु मंत्र अनुष्ठान
Betul News: 11 lakh Guru Mantra ritual completed in Tapti temple Khedi Savligarh

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। नववर्ष 2024 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार जोधपुर द्वारा 2 जनवरी से 4 जनवरी 2024 तक खेड़ी सावलीगढ़ के पुण्य सलिला सूर्यपुत्री मां ताप्ती मंदिर में 11 लाख गुरु मंत्र अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर मां ताप्ती को 101 फिट चुनरी अर्पण की गई। विशाल भंडारे के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।

Betul News : ताप्ती मंदिर खेड़ी सावलीगढ़ में संपन्न हुआ 11 लाख गुरु मंत्र अनुष्ठान
सिद्धाश्रम साधक परिवार के मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धाश्रम जिला संगठन बैतूल द्वारा खेड़ी सांवलीगढ़ मंदिर पर यह अनुष्ठान परमहंस स्वामी निखलेश्वरानंद महाराज, भगवती माता एवं सदगुरुदेव पूज्य नंदकिशोर श्रीमाली की कृपायुक्त आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रात्रि में रुकने वाले साधकों के लिए भोजन पानी की संपूर्ण व्यवस्था संगठन द्वारा की गई थी। सभी के सहयोग से अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul News : नए घोषित हवाई अड्डो की सूची में बैतूल का नाम शामिल किया जाए



