बैतूल

Betul Samachar : 51 प्रतिशत मतदान के लिए महिलाएं संभाले मोर्चा – ताई

Betul Samachar: Women take charge for 51 percent voting - Tai

जिला बैठक में प्रभावशाली महिलाओ से किया संवाद

Betul Samachar : 51 प्रतिशत मतदान के लिए महिलाएं संभाले मोर्चा - ताई

Betul Samachar : (बैतूल)। राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर महाराष्ट्र से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चित्रा ताई वाघ अपने दो दिवसीय बैतूल जिले के प्रवास केेे द्वितीय दिन जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक के साथ साथ प्रभावशाली महिलाओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताई ने कहा कि इस विश्व में कई देश है कई देशो में करोडो परिवार हर परिवार की धुरी हमारी बहने है महिलाएं है जिनके मैनेजमेंट से ही परिवार और समाज के साथ साथ राष्ट्र का विकास होता है।

मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शुरूवाती कार्यकाल से ही बहनो और बेटियो के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाए है।आने वाले चुनावो में महिलाएं फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मोर्चा संभाल ले तो हम प्रदेश में तो सरकार बनाएगें ही आने वाले 50 सालो तक देश में भी हमारी सरकार रहेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा जिला प्रभारी अरूणा जोशी ने कहा कि जब जब मध्यप्रदेश के चुनावो में महिलाओ ने अपनी भागीदारी में इजाफा किया है तो भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की सरकार में बेटिंया सुरक्षित है उनका भविष्य सुरक्षित है। वहीं पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज विपक्ष भी यह स्वीकार रहा है कि दस साल पहले वे परिणाम नही आते थे जो आज आ रहे है।

महिलाएं उद्योग संचालित कर रही है। सेना में जिम्मेदारी निभा रही है। हर क्षेत्र मे महिलाओ की भागीदारी बढी है। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रभारी रश्मि साहू ने कहा कि कार्यक्रम मे स्वसहायता समुह की बहने भी है। जिन्होने मोदी जी की सरकार आने के बाद आर्थिक आजादी और तरक्की को अनुभव किया है। वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने कहा कि महिलाओ के लिए सम्मान को मोदी जी और शिवराज जी प्राथमिकता मे रखते है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि आने वाले दिनो में चुनाव होने वाले है। कांग्रेस के करप्टनाथ और उनके चेले झूठ का सहारा लेने की पूरी कोशिश करेगें। लेकिन महिला मोर्चा इन कोशिशो को पूरा नही होने देगा। समाज और सोशल मीडिया के साथ साथ सडक पर भी सच्चाई और अच्छाई हमें जनता के बीच पहुंचानी है।

महिला मोर्चा की जिला बैठक एवं प्रभावशाली महिला कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनीता देशमुख व वर्षा खाडे ने एवं अतं मे आभार पुष्पा खाडे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बैतूल विधानसभा विस्तारक केशव उर्मिल ,पूर्व विधायक गीता उइके, नपंअध्यक्ष दुर्गावती वर्मा, सुषमा जगताप, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल कार्यसमिति सहित स्व सहायता समुह की बहने बडी संख्या में उपस्थित रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button