New Hyundai Creta : नई Hyundai Creta की बुकिंग हुई स्टार्ट, खूबियां जान करेंगा खरीदने का मन
New Hyundai Creta: Booking of new Hyundai Creta has started, you will feel like buying after knowing its features.

| WHATSAPP GROUP |
|
New Hyundai Creta : देशभर में 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसे बुक कराने के लिए 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट रखा है। वहीं इसके वेरिएंट, फीचर्स और पावरट्रेन ऑप्शन्स के बारे में भी जानकारी साझा किया है। नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को 7 वेरिएंट्स- ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) में पेश किया जाएगा। (New Hyundai Creta)
खबर ये भी हैं : itel P55 5G : 10 हजार से कम में खरीदें Itel P55 5G फोन, 12GB रैम के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, 2 साल वॉरंटी
Hyundai Creta में मिलेंगे तीन पावरट्रेन ऑप्शन
नई क्रेटा फेसलिफ्ट को कंपनी तीन पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में लॉन्च करेगी। जिनमें आपको नया 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन देखने को मिलेगा। कंपनी इसमें चार गियरबॉक्स विकल्प ऑफर करने वाली है। जिसमें 6-स्पीड मैनुअल, iVT (इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन), 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं। इसमें मिलने वाले इंजन काफी दमदार होने वाले हैं।
खबर ये भी हैं : Business Idea : कम इनवेस्टमेंट से शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महिने होगा तगड़ा मुनाफा, जानें पूरी डिटेल -1
कलर ऑप्शन (New Hyundai Creta)
कंपनी नई क्रेटा में 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन- फिएरी रेड, रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया), रेंजर, खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे कलर ऑफर करेगी। वहीं इसका एक डुअल-टोन वेरिएंट- ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट भी बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। ज्यादा कलर ऑप्शन्स होने से आपको अपने पसंद के कलर का चुनाव करने में आसानी होगी।
खबर ये भी हैं : Galaxy A54 5G : खुशखबरी! 50MP कैमरे वाले Galaxy के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, मिलेगा 2 हजार रुपये का कैशबैक
फीचर्स (New Hyundai Creta)
Hyundai Creta में आपको रिवाइज्ड नई ग्रिल, नए क्वाड-बीम एलईडी हेडलैंप, होरिजन एलईडी पोजिशनिंग लैंप और डीआरएल मिलने वाला है। वहीं कंपनी इसमें बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS फीचर देने वाली है। जिसके तहत आपको इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, इमरजेंसी ब्रेकिंग, कोलिजन अवॉइडेंस और हाई बीम असिस्ट जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इस एसयूवी में आपको नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिलेगा। जोकि नई सेल्टोस की तरह ही होगा। इन फीचर्स के आ जाने से अब इस एसयूवी को ड्राइव करने का अनुभव पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगा।
खबर ये भी हैं : BMW G 310 R : जबरदस्त फीचर्स के साथ घर लाए BMW की ये धांसू बाइक, जानें कीमत





