देश-विदेश

Nail biting: क्या आप भी दांत से काटते हैं नाखून, ये वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग, देखें माइक्रोस्कोप में क्या दिखा

Nail biting: Do you also bite nails with your teeth, watching this video will blow your mind, see what is seen in the microscope

Nail biting: क्या आप भी दांत से काटते हैं नाखून, ये वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग, देखें माइक्रोस्कोप में क्या दिखा

Nail biting: बार-बार दांतों से नाखून काटने से आपके नाखूनों के आसपास की त्वचा में दर्द हो सकता हैं, पता भी नहीं चलता। इसके बाद कटे हुए नाख़ून को या तो चबाते रहते हैं या थूक देते हैं। ऐसा करने से कई डॉक्टर्स मना करते हैं। नाखून चबाने के आदत कई अन्य कारकों से भी हानिकारक हो सकती है। लोगों को भी इस बात की जानकारी है कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। ये कई तरह की बीमारियों का घर है। लेकिन इसके बाद भी जिसे इसकी आदत पड़ जाती है वो मानता कहां है?

खबर ये भी हैं: Pesa Act : पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजर ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

अगर आपको भी अपने नाखूनों को दांत से काटने की आदत है, तो इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपकी आदत बदल जाएगी। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद जैसे ही आगे कभी आप अपने नाख़ून दांत के पास ले जायेंगे, आपको उबकाई आ जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स ने दांत से कटे नाख़ून को माइक्रोस्कोप के नीचे ले जाकर दिखाया। क्लोज लेंस से जो असलियत दिखी, वो आपको हैरान कर देगी।

खबर ये भी हैं: Moto G14 : 9999 रुपये में 128gb स्टोरेज वाला फोन, दमदार कैमरा और ढ़ेर सारे फीचर्स के साथ

रहते हैं इतने कीड़े

ये बात तो सबको पता है कि हमारे नाख़ून के बीच कई बैक्टेरिया रहते हैं। यही वजह है कि हमें सलाह दी जाती है कि खाना खाने से पहले हमेशा हाथों को धो लेना चाहिए। अगर ऐसा ना करें, तो ये बैक्टेरिया हमारे पेट में चले जाते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां हो जाती है। वायरल वीडियो में शख्स ने कटे हुए नाख़ून को माइक्रोस्कोप के नीचे रखा। इसके बाद नाख़ून के बीच में जमी काली गंदगी को चिमटे से निकाला और उसे बह माइक्रोस्कोप के लेंस के नीचे रखा। जब इसे ज़ूम कर देखा तो सबके होश उड़ गए।

बिलबिलाते दिखे कीड़े

लेंस से देखा गया कि इन नाखूनों में कई सारे बैक्टेरिया थे। साथ ही कई तरह के कीड़े भी नजर आए। ये कीड़े खुली आंखों से नजर नहीं आते। जब हम इन नाखूनों को अपने दांत से काटते हैं, तब ये बैक्टेरिया हमारे पेट में चले जाते हैं। इसके बाद जन्म लेती हैं कई तरह की बीमारियां। लोग समझ नहीं पाते कि उन्होंने ऐसा क्या उल्टा सीधा खाया था कि पेट खराब हो गया। लेकिन असल में ये एक गंदी आदत कई बिमारियों का घर बन जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने आगे से ऐसा ना करने की कसम खाई।

खबर ये भी हैं: Patwari Strike : लगातार बारिश के बीच भी पटवारियों की हड़ताल जारी रही

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button