छिंदवाड़ा

Chhindwada News : दिव्यांग विद्यार्थियों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा, पुरुस्‍कार प्राप्त कर खिल उठे दिव्यांग छात्रों के चेहरे

Chhindwada News: Disabled students showed talent in sports, faces of disabled students lit up after receiving awards.

Chhindwada News : दिव्यांग विद्यार्थियों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा, पुरुस्‍कार प्राप्त कर खिल उठे दिव्यांग छात्रों के चेहरे

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwada News : राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इडपाचे के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र मोहखेड़ में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सामर्थ प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा एक से आठ के 63 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी सामर्थ्यता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बी.सी. टिमहरिया एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संगीत जैन ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ममता सुदामा डोबले विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरविंद भट्ट,मनोज कोलारे ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया। बीआरसी संगीत जैन ने दिव्यांग छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं समय-सीमा में छात्रों को उपल्ब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

Chhindwada News : दिव्यांग विद्यार्थियों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा, पुरुस्‍कार प्राप्त कर खिल उठे दिव्यांग छात्रों के चेहरे

Chhindwada News : प्रतियोगिता में विजेता व सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार के रूप मे स्कूल बैग वितरण सहायक संचालक (शिक्षा) अशोक कुमार शिंदे तथा हाई स्कूल प्राचार्य वामनराव खापरे के हस्ते किया गया।साथ ही उपस्थित समस्त प्रतिभागी छात्रों, उनके पालक तथा शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई गई कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश उदासी तथा आभार प्रदर्शन बीएसी अरविंद भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों के लिए कार्य करने वाले मोबाइल स्रोत सलाहकार दशरथ साहू एवं कन्हैराम चौधरी का विशेष योगदान रहा।प्राथ. शिक्षक श्रीमती अंबिका पवार, जोहरी धुर्वे, सेवाराम पवार ने सांकेतिक भाषा एवं संतलाल मर्सकोले एवं सेवाराम भादे द्वारा ब्रेल लिपि की जानकारी दी गई।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button