छिंदवाड़ा

Chhindwara News : पातालेश्वर मोक्षधाम की व्यवस्था सुधार हेतु पार्षद संदीपसिंह चौहान आये आगे, निगम अधिकारियों से की सुधार की मांग

Chhindwara News: Councilor Sandeep Singh Chauhan came forward to improve the system of Pataleshwar Mokshadham, demanded improvements from the corporation officials.

Chhindwara News : पातालेश्वर मोक्षधाम की व्यवस्था सुधार हेतु पार्षद संदीपसिंह चौहान आये आगे, निगम अधिकारियों से की सुधार की मांग

Chhindwara News : (छिंदवाड़ा)। नगर पालिक निगम अंतर्गत पातालेश्वर स्थित मोक्षधाम में लकड़ी और कंडे नही होने से नगर की जनता को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पिछले सप्ताह भर से अंत्येष्टि करने में लोगो को स्वयं लकड़ी खरीदकर कर मोक्षधाम ले जाना पड़ रहा है।बुधवार को गुलाबरा क्षेत्र के वार्ड 42 के पार्षद और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान को भी वार्ड में हुई एक देहावसानके बाद अंत्येष्टि के लिए स्वयं लकड़ी खरीदकर ले जाना पड़ा। उसके बाद जनता की परेशानी देखते हुए गुलाबरा क्षेत्र से वार्ड 42 के पार्षद संदीपसिंह चौहान ने कदम उठाया।

खबर ये भी हैं : IDBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, इस बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे होगा चयन

श्री चौहान ने इस स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया। नगर निगम के एई ईश्वर सिंह चंदेरी को निगम आयुक्त के नाम लिखित आवेदन सौपा।जिसमे मोक्षधाम में व्यवस्था सुधार की मांग की गई। पार्षद और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान ने बताया कि वार्ड 42 में आज एक अंत्येष्टि के लिए मुझे 2 हजार 600 रुपये की लकड़ी खरीदकर पहुँचाना पड़ा। अन्य लोगो से भी लकड़ी बुलवाई जा रही है,जिससे जनता परेशान हो रही है।

इस लापरवाही से जनता को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिक निगम की छबि भी खराब हो रही है।निगम के अधिकारियों से व्यवस्था सुधार की माँग की गई है। साथ ही अधिकारियों से निवेदन किया गया है कि मोक्षधाम की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जाँच करवाई जाए। अंत्येष्टि की अच्छी से अच्छी व्यवस्था बनाई जाए। इस अवसर पर भाजपा नेता कृपाशंकर सुर्यवंशी और अमन मालवी उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Betul News : मतदान खत्म होते ही सैंकड़ों होमगार्ड परेशान: बुखार से पीड़ित जवानों ने सुनाई अपनी व्यथा, न भोजन मिल रहा न ड्यूटी के दौरान मिलने वाली सुविधा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button