Betul Today News : मातंग समाज ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया: शिवराज सिंह चौहान
Betul Today News: Matang Samaj gave the message of social harmony: Shivraj Singh Chauhan

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। अखिल भारतीय मांग मातंग समाज द्वारा चांदी की झाड़ू अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में अर्पण की। इससे पूर्व बैतूल से भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांग मातंग समाज कि इस चांदी की झाड़ू को अपने निवास में बुलाकर झाड़ू की पूजा अर्चना की।
उन्होने कहा कि मांग मातंग समाज ने पूरे भारत में सामाजिक समरसता का बहुत ही सुंदर संदेश दिया। श्री चौहान ने इस देवरूपी कार्य कर के लिए साधुवाद किया। इस अवसर पर विहिप के नर्मदा पुरम विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख मधुकर राव देव्हारे, दीपक गायकवाड़, राजा देव्हारे, महेन्द्र कसारे, दशरथ खडसे, सागर नामदेव, मनोज खडसे सहित राष्ट्रीय हिंदू मांग (मातंग) समाज संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : “वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर करेंगे हम” विशिष्ट थीम के साथ हुआ मतदाता दिवस का शुभारंभ



