Betul Samachar : पीरियड्स के दौरान सहनी पड़ती है कई बंदिशे, अब बडोरा माध्यमिक शाला की बालिकाएं भी मुश्किल दिनों में नहीं होगी परेशान
Betul Samachar: Many restrictions have to be endured during periods, now the girls of Badora Secondary School will not be troubled in difficult days
Betul Samachar : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बडोरा की शासकीय माध्यमिक शाला में सशक्त सुरक्षा पैड बैंक में अब स्कूल में ही पैड वह भी सस्ती दरों पर मिलेंगे यह जानकर सभी छात्राएं खुश हुई। यह सौगात नारी उत्थान समिति क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन के माध्यम से छात्राओं को मिली है।
जिले में सशक्त सुरक्षा पैड बैंकों का संचालन करने वाली संस्था बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष गौरी पदम एवं नारी उत्थान समिति द्वारा छात्राओं से मासिक धर्म जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर चर्चा की।
इस दौरान बालिकाओं को उन दिनों में खान-पान एवं हाईजिन का विशेष ध्यान रखने, भारी काम न करने परिवार की भी अन्य महिला सदस्यों का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। चर्चा में छात्राओं ने बताया कि उनके गांव में भी मासिक धर्म के दिनों अछूत जैसे व्यवहार किया जाता है। पीरियड्स के दौरान कई तरह की बंदिशे सहनी पड़ती है। छात्राओं ने बताया कि उनके घर में अन्य महिला सदस्यों द्वारा अभी भी परम्परागत साधनों का ही उपयोग किया जाता है। ऐसे में बालिकाओं को गांव एवं परिवार की अन्य महिलाओं को भी पैड का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
बडोरा माध्यमिक शाला में नारी उत्थान क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन की उपाध्यक्ष सुमन ताई पंडाग्रे ने छात्राओं को अपनी तरफ से नि:शुल्क पैड उपलब्ध कराए। समिति की अध्यक्ष संगीता घोडक़ी की पहल एवं श्रीमती पदम के संयोजन में सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की शुरुआत न सिर्फ स्कूल की छात्राओं के लिए बल्कि यहां पदस्थ महिला स्टाफ के लिए भी सौगात साबित होगा।
इस दौरान मुख्य रुप नारी उत्थान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों में अरुणा पाटनकर, वंदना पंडाग्रे, ममता कुबड़े, लता चढ़ोकार, अनुराधा देशमुख, विनिता बोहरपी, राजेश्वरी लिखितकर, वंदना कुंभारे, संगीता गलफट, माधुरी मस्की, सिद्धलता महाले, कविता धोटे, योगिता बर्डे, संगीता अड़लक, ज्योति पांसे, अभिलाषा धोटे, अनिता धोटे, नीतू चढ़ोकार, ललिता कुबड़े, सुशीला बोडख़े प्रमुख रुप से मौजूद थी।
हर स्कूल में खुलने चाहिए पैडबैंक
मासिक धर्म को लेकर कार्यक्रम में छात्राओं ने बेझिझक सवाल किए। इस दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं को पीरियड्स के दौरान सावधानी, खान पान का ध्यान रखना, पैड का उपयोग एवं निस्तारण सहित अन्य जानकारी दी। शाला की प्रधान अध्यापक सुषमा दुबे ने भी नारी उत्थान समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में कुछ वर्ष पहले तक पीरियड्स को लेकर बात नहीं होती थी, लेकिन अब परिवर्तन आ रहा है। सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की अवधारणा जिले में प्रारंभ करने पर उन्होंने गौरी पदम की भी सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बेहद जरुरी है कि माध्यमिक स्कूल से लेकर कॉलेज तक हर जगह पैड बैंक होने चाहिए।



