बैतूल

Betul Samachar : मांझी सरकार ने फिर किया चक्काजाम का ऐलान 

Betul Samachar: Manjhi government again announced traffic jam

आश्वासन के 7 दिन बाद भी रेत का ठेका मांझी सरकार को देने संबंधी कार्यवाही नहीं करने का आरोप

Betul Samachar : मांझी सरकार ने फिर किया चक्काजाम का ऐलान 

Betul Samachar : (बैतूल)। श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन ने जिला प्रशासन को एक बार फिर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मांझी सरकार ग्राम मालवर दौड़ी तहसील घोड़ाडोंगरी का रॉयल्टी ठेका अखिल भारतीय माता दंतेवाड़ी समाज समिति एवं श्री मांझी सरकार आदिवासी किसान सैनिक को देने की मांग कर रहे हैं।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : दो लेडीज आपस में बातें कर रही थी, आजकल मोटापा बहुत बढ़ गया है, दूसरी महिला बोली…..

इसी मांग को लेकर विगत 5 अक्टूबर को मांझी सरकार के सैकड़ो सैनिकों ने शाहपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले निशाना ग्राम में हाईवे पर चक्का जाम कर दिया था। प्रशासन द्वारा 7 दिनों में कार्यवाही के आश्वासन पर मांझी सरकार सैनिकों ने चक्का जाम हटाया था, लेकिन 7 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर मांझी सरकार ने एक बार फिर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इस बार माझी सरकार का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी सैनिक सड़क पर बैठे रहेंगे।

खबर ये भी हैं: Betul News : संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में विशेष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

एसडीएम को प्रेषित ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष श्यामलाल उइके ने बताया श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन हेड ऑफिस नई दिल्ली भारत प्रतिनिधि है और भारत देश का मूल मालिक है। जैसे ही भारत देश ने अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा पाया वैसे ही भारत गोंडवाना राष्ट्रीयकरण कानून 1951 ईस्वी में लागू हुआ। भारत गोंडवाना के नाम पर भारत का संविधान पास हो गया है।

खबर ये भी हैं: Betul News : पूणे में अंश मालवी हुए सम्मानित, भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय स्तरीय कर्तव्य सम्मेलन संपन्न

Betul Samachar : मांझी सरकार ने फिर किया चक्काजाम का ऐलान 

कंगला मांझी सरकार को विश्व कोर्ट में मान्यता प्रदान की गई। तभी से जल, जंगल, जमीन पर हमारा अधिकार है। हमारा देश हमारा ही संविधान, कानून और भूमि होते हुए भी हमारा हक अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा है। श्यामलाल उइके ने बताया समाज, राष्ट्र विकास के लिए रेत का व्यापार करना चाहा लेकिन अभी तक हक अधिकार नहीं दिया।

खबर ये भी हैं: Betul Today News : साहू समाज का पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 25 को होंगा

आवेदन को प्राथमिकता नहीं दी, इसलिए हक और अधिकार की लड़ाई के लिए फिर से चक्का जाम करेंगे। पूर्व में हमने चक्का जाम किया था, तब प्रशासन ने 7 दिन का समय मांगा था। 7 दिन के बाद भी अधिकार नहीं मिला, इसलिए जब तक हमें हक अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक हम चक्का जाम नहीं हटाएंगे और राष्ट्र हित के लिए लड़ते रहेंगे।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button