Portable Washing Machine : टिफिन जितनी छोटी हो जाती है यह वाशिंग मशीन, कीमत भी है काफी कम, झट से सूखा भी देती है कपड़े
Portable Washing Machine: This washing machine becomes as small as a tiffin, the price is also very low, it also dries clothes quickly.

Portable Washing Machine : आज के समय में गांव हो या शहर हर घर में वाशिंग मशीन उपलब्ध है। लेकिन यह वाशिंग मशीन काफी बड़ी और कीमत में ज्यादा होती है, जो हर किसी की बजट में नहीं बैठती। लेकिन आप कम कीमत में भी एक बढ़िया वाशिंग मशीन खरीद सकते हैं। यह वाशिंग मशीन टिफिन जितनी छोटी हो जाती है। इसकी कीमत भी कम है और इसमें कपड़े भी सुखाए जा सकते हैं।

Hilton 3 kg Semi-Automatic Top Loading Washing Machine एक बाल्टी जितनी छोटी है और इसे आप घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। ये सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine 3 किलो की कपैसिटी के साथ आती है और एक बार में इसमें आप पांच से छह कपड़े धो सकते हैं।
कीमत भी काफी कम
इसमें आपको एक खास स्पिनर अटैचमेंट भी दिया जाता है जिसे आप कपड़ों को सुखाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आसानी से प्लग-इन करके इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बेहद हल्की है और इसमें ऑटोमैटिक पावर ऑफ की भी सुविधा है। इस तरह, ये बिजली भी बचाती है। ड्राइअर बास्केट के साथ आने वाली इस Washing Machine की कीमत वैसे 5,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर Amazon से इसे 4,590 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Amazon पर आपको एक और बेहद अनोखी Washing Machine मिल जाएगी जिसे आप इस्तेमाल करने के बाद फोल्ड करके रख सकते हैं। Openja Mini Foldable Portable Washing Machine एक ऐसी Washing Machine है जिसे यूज करने के बाद टिफिन जितना छोटा करके अलमारी में रख सकते हैं। ये यूएसबी (USB) पावर्ड, टॉप लोड वाली ऑटोमैटिक Washing Machine है जो 10 मिनट में कपड़ों को धो देती है। ये बिजली और पानी, दोनों की बचत करती है। ऐसे कई सारे और पोर्टेबल Washing Machine के ऑप्शन्स आपको Amazon पर मिल जाएंगे।



