बैतूल

Betul Today News : मतदाताओं को जागरूक करने पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली बैलगाड़ी रैली

Betul Today News : Environment lovers took out bullock cart rally to make voters aware.

Betul Today News : मतदाताओं को जागरूक करने पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली बैलगाड़ी रैली

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप अक्षत जैन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्वीप प्लान के अंतर्गत साप्ताहिक बाजार के दिन ग्राम पंचायत सिमोरी में पर्यावरण प्रेमियों ने मतदाताओं को जागरूक करने किसी मोटर वाहन या किसी गाड़ी का प्रयोग न करते हुए विश्व के सबसे पुराने यातायात के साधन बैलगाड़ी का प्रयोग करते हुए रैली निकाली। रैली में स्वीप प्लान के यूथ आईकॉन शैलेन्द्र बिहारिया, स्वीप प्लान की सोशल मीडिया यूथ आईकॉन तुलिका पचौरी, पर्यावरण प्रेमी हेमसिंह चौहान, कृष्णा अमरुते, प्रमिला धोत्रे, पंच भूता बडौदे, पंच रामकली धुर्वे, समाजसेवी संतोष बडौदे, पर्यावरण प्रेमी दसन धुर्वे, सावन्या बडौदे, श्याम परते, अजय बडौदे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Betul News : फर्जी तरीके से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती का आरोप 

Betul Today News : मतदाताओं को जागरूक करने पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली बैलगाड़ी रैली

Betul Today News : मतदाताओं को जागरूक करने पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली बैलगाड़ी रैली

मतदाता जागरूकता रैली के लिए बैलगाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। यूथ आईकॉन शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि बैलगाड़ी में न तो पेट्रोल-डीजल की जरूरत पड़ती थी और न ही इलेक्ट्रिक बैटरी की। यह गाड़ी बैलों से खींची जाती है जो पर्यावरण व पशु प्रेम की याद दिलाती है। यह विश्व का सबसे पुराना यातायात और सामान ढोने का साधन है। पहिया मात्र बैलगाड़ी नहीं है, बल्कि जीवन है, जीवन जीने की युक्ति है। इन पहियों से जीवन की नई शुरुआत होती है। पहिया हमें संदेश देता है निरंतर चलते रहो।

लकड़ी के ये पहिए आपको मंजिल तक पहुंचाते हैं। इसी उद्देश्य से शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने रैली निकाली गई। इस अवसर पर तुलिका पचौरी ने कहा कि ग्रामीणों से जुड़ने बैलगाड़ी की सवारी करते है तो  ग्रामीण बात आसानी से सुनते है इसलिये जैसा देश वैसे ही समझाइश का तरीका होना चाहिए। इस अवसर पर दसन धुर्वे ने गोंडी भाषा में सबको मत का महत्व बताया व सबको जागरूक किया।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : ग्राम मालवर में रेत ठेका कम्पनी दर्जनों ट्रैक्टर और जेसीबी से कर रही अवैध रेत उत्खनन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button