Betul Samachar : पूर्व कैबिनेट मंत्री पांसे ने फिल्म जंगल सत्याग्रह में की वॉइस डबिंग
Betul Samachar: Former cabinet minister Panse did voice dubbing in the film Jungle Satyagraha.
मुंबई के क्रिएटिव डायरेक्टर, डबिंग इंजीनियर की उपस्थिति में हुई डबिंग

|
Betul Samachar : (बैतूल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने गोंडवाना प्रोडक्शन प्रा. लि. द्वारा बनाई जा रही फिल्म जंगल सत्याग्रह में अपने अभिनय की वॉइस डबिंग को शोभापुर सारणी ओम म्यूजिक जोन स्टूडियो पहुंचकर संपन्न की। मुंबई से आये क्रियेटिव डायरेक्टर रोहित घोक्षे, प्रवीण डी, डबिंग इंजीनियर प्रवीण पगारे लेखक निर्देशक प्रदीप उइके की उपस्थिति में डबिंग कार्य सफलतापूर्वक किया गया। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे पांसे ने बताया कि फिल्म विगत दो वर्ष से बन रही है जिसमें मुझे अभिनय करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जल जंगल जमीन के लिए हुए जंगल सत्याग्रह में सरदार विष्णुसिंग गोंड, सरदार गंजनसिंग कोरकू सहित अनेक क्रांतिकारियों ने अपनी आहुति देकर देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई।
खबर ये भी हैं : IRCTC New Year Tour Package: सस्ते में विदेश में मनाएं नए साल का जश्न, IRCTC देगा 5 दिन तक खाना – पीना, रहना सब कुछ रहेगा फ्री
Betul Samachar : पूर्व कैबिनेट मंत्री पांसे ने फिल्म जंगल सत्याग्रह में की वॉइस डबिंग
गांधीजी के नमक सत्याग्रह आंदोलन के समतुल्य जंगल सत्याग्रह की नीव बैतूल से रखी गई और उसका रूप सम्पूर्ण भारत में दिखा, देश की आजादी में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। फिल्म के लेखक निर्देशक प्रदीप उइके ने बताया कि पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने प्रभात पट्टन के स्वन्त्रता सेनानी बिहारीलाल पटेल का रोल अदा किया है, जिसकी वॉइस डबिंग आज करते ही फिल्म की शत प्रतिशत डबिंग संपन्न हो चुकी है। इसके बाद निरंतर कार्य प्रगति पर है जिसमें 3डी एनिमेशन, ऐसेफेक्स, वियेफेक्स, बेकग्राउंड म्यूजिक, कलर ग्रेडिंग, मिक्सिंग, सेंसर का कार्य किया जाएगा। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Viral Hindi Jokes : गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद, देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला…
ऑस्कर लेवल की है फिल्म की कहानी (Betul Samachar)
क्रिएटिव डायरेक्टर रोहित घोक्षे ने बताया कि जब स्क्रिप्ट सुनी तो लगा फिल्म की कहानी ऑस्कर लेवल की है। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है जिसमें 50 प्रतिशत लोगो को कहानी पूर्व से ही पता होती है, तो फिल्म हिट होना तय माना जाता है, फिल्म शूटिंग से लेकर अंतिम कार्य तक करना मेरे लिए गर्व की बात है। डबिंग इंजिनियर प्रवीण पगारे ने बताया की सभी आर्टिस्ट नये होने के बाद भी मुझे नहीं लगा कि ये पहली बार फिल्म डब कर रहे। कई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी कलाकारों के डब में पसीने छूट जाते है, यहां के कलाकारों मे अलग जूनून है।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : पेट्रोल डालकर वृद्ध महिला को जलाने और हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास-1
देश दुनिया में रोशन होगा बैतूल का नाम (Betul Samachar)
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रवीण डी ने बताया कि फिल्म देख लग रहा देश दुनिया में बैतूल का नाम रोशन होंगा।फिल्म की डबिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्यामू परते, ओम म्यूजिक जोन के संचालक ओम प्रधान, युवा नेता भूषण कांति, फिल्म कलाकार शिवा बारस्कर, सौरभ उइके, लक्ष्मण उइके, राहुल प्रधान, दीपक धुर्वे, अर्जुन धोटे, प्रवीण धुर्वे, प्रहलाद परते, चन्दन धुर्वे, नीलेश सिरसाम, रमन धुर्वे, सतीश मर्सकोले, प्रदीप धुर्वे, पंकज भट्टाचार्य, निर्मल उइके, शिवम् इरपाचे एवं समस्त कलाकार उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Betul News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही रोड में बिना बेस के बिछा दिया डामर
|



