Betul Today News : डूब क्षेत्र में गई जमीन का डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Betul Today News: Compensation for land lost in submerged area not received even after one and a half years
ग्राम चकोरा के आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। प्रभात पट्टन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकोरा के आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर डूब क्षेत्र में जा रही जमीन का मुआवजा मांगा। पीड़ित किसान नामदेव वाडिवा, मनोहर साहू, जमनी, जमना, गुलाब कुमरे ने जिला पंचायत सीईओ के नाम प्रेषित ज्ञापन में बताया कि चकोरा पंचायत में जल संसाधन विभाग द्वारा डेम का निर्माण किया जा रहा है। डूब क्षेत्र में जा रही जमीनों का जल संसाधन विभाग द्वारा भू अर्जन किया गया था।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : आज की पीढी के लिए यह स्वर्णीम काल – पंकज जोशी
Betul Today News : डूब क्षेत्र में गई जमीन का डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
किसानों ने बताया कि विभाग से जो सूची ग्राम पंचायत में आई है, उसमें केवल दो कृषक की जमीन में वृक्ष दर्शाए गए हैं जबकि सभी कृषकों के खेतों में इमारती वृक्ष है, बाकी कृषकों का कोई विवरण नहीं है। शिकायतकर्ता किसानों ने बताया कि सभी कृषकों ने उनकी जमीनों में कुएं और झाड़ पेड़ चढ़ाने के लिये तहसील में फाईल भी लगाई है। सूची के अनुसार अन्य कृषकों की भूमि सिंचित दर्शाई लेकिन वृक्ष नहीं दर्शाए गए है। इसके अलावा डूब क्षेत्र में जो जमीन जा रही है, उसका मुआवजा किस रेट से मिलेगा और कब तक मिलेगा या नहीं मिलेगा, इसकी कोई जानकारी किसानों को नही दी गई। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव
Betul Today News : डूब क्षेत्र में गई जमीन का डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
किसानों का कहना है कि उन्हें समय पर मुआवजा मिल जाता तो वे कहीं ना कहीं खेती करते। डेम का निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग डेढ़ वर्ष पूर्ण हो गए हैं, इसके बावजूद उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। जमीन डूब क्षेत्र में जाने के चलते एक साल के अन्दर किसानों की खरीफ और रबी दोनों फसलों का नुकसान हो गया है। किसानों को मुआवजा संबंधी कोई जानकारी नहीं है। किसानों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि ग्राम चकोरा में डेम निर्माण कार्य की उचित जांच कर 5 से 10 दिनों के भीतर उसका निराकरण किया जाए। अन्यथा वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : महिलाओं ने नाच गाकर और जयकारे लगाकर जताई खुशी



