बैतूल

CHHINDWARA NEWS : स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से सारंगबिहरी में फल-फूल रहे झोलाछाप डॉक्टर

मोहखेड:-सारंगबिहरी में इन दिनों बंगाली डॉक्टर बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं करने से ये झोलाछाप डॉक्टर में अपना धंधा फैलाने में जुटे हैं, वहीं उपचार के नाम पर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।लगातार झोलाछाप डॉक्टर अपना अवैध दवाखाना संचालित करते देखे जा सकते हैं। प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण झोलाछाप डॉक्टरों में मस्ती छाई हुई है।

दिखावे की कार्रवाई

गांव मेंं उपचार के नाम पर गरीब आदिवासियों का शोषण करने वाले इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है।तहसील व विकासखंड मुख्यालय पर जब नए अधिकारी पदस्थ होते हैं, तब शुरुआती दौर में इन झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापे और उनके फर्जी क्लीनिक को सील करने जैसी कार्रवाई होती है, लेकिन समय बीतने के साथ मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। विकासखंड में सैकड़ों झोलाछाप व बंगाली डॉक्टरों का जाल फैल चुका है। ये नई-नई फर्जी दवा कंपनियों का जहर विकासखंड के गरीब आदिवासियों की रगों में उतार रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग क्यों मेहरबान

आखिर ऐसा क्या कारण है कि गांवो में इन झोलाछाप डॉक्टरों के दवाखानों में स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी एवं मोहखेड प्रशासन छापामार कार्रवाई करने से डर रहे हैं।प्रशासन इन अवैध झोलाछाप डॉक्टरों पर क्यों मेहरबान है? देखा जाए तो विकासखंड सारंगबिहरी, बीसापुरकला, लिंगा,उमरानाला सहित कई ग्रामीण इलाकों में ये बंगाली डॉक्टर अपना अवैध दवाखाना खोलकर बैठे हैं।

  इनका कहना

सबंधित मामले की जानकारी आपसे मिली है इस बारे मे उच्च अधिकारी बातचीत कर उक्त झोलाछाप डाक्टर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

डीएल वानखेड़े, सेक्टर सुपरवाइजर मोहखेड

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button