बैतूल

Betul Samachar : जयस प्रदेश उपाध्यक्ष की स्मृति में परिजनों को दान में दी भूमि

Betul Samachar: Land donated to family members in the memory of Jais State Vice President

  • भू-दान,रक्त दान और धनदान कर दी श्रद्धांजलि, 750 वर्ग फीट प्लाट का रजिस्टर्ड दानपत्र सौंपा

  • डॉ. राजा धुर्वे ने 11 माह की बेटी की संपूर्ण शिक्षा का जिम्मा उठाया

Betul Samachar : जयस प्रदेश उपाध्यक्ष की स्मृति में परिजनों को दान में दी भूमि

Betul Samachar : (बैतूल)। 15 अगस्त को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए जयस प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश ध्रुपद को शाहपुर में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में अनेक आदिवासी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

दिवंगत मुकेश की पत्नि तथा 11 माह की पुत्री को सहयोग देने आकाश संगठन ने जहां 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की, वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत सरियाम ने शहरी क्षेत्र गोठाना में 750 वर्ग फीट का प्लाट दिवंगत मुकेश की स्मृति में उनकी पत्नी को दान किया।

Betul Samachar : जयस प्रदेश उपाध्यक्ष की स्मृति में परिजनों को दान में दी भूमिश्रद्धांजलि कार्यक्रम में जयस संगठन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जहां रिकॉर्ड 50 यूनिट रक्तदान किया गया। मेडिटेक कोंचिग संचालक डॉ. राजा धुर्वे ने दिवंगत मुकेश की 11 माह की बेटी की संपूर्ण शिक्षा का जिम्मा उठाया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनमानस को 300 पौधों का वितरण भी किया गया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button