Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके ने मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकताओं का माना आभार
Betul Congress News :Congress candidate Rahul Uike thanked voters and Congress workers.

|
Betul Congress News : (बैतूल)। विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 की मतगणना रविवार सम्पन्न हुई। मतगणना के पश्चात घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके ने अपनी विधान सभा के सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री उइके ने कहा कि चुनाव में अपना अहम योगदान देने वाले सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्येक सिपाही ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
खबर ये भी हैं : Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन
Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके ने मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकताओं का माना आभार
साथ ही क्षेत्र के लगभग एक लाख मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास किया। मेरा क्षेत्र के सभी मतदाताओं एवं कांग्रेस के सभी कार्यकताओं को नमन है। जनता द्वारा दिये गए जनादेश का भी सम्मान करते है। हम विपक्ष में रहकर भी आमजन की सेवा करते रहेंगे और मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब एक परिवार हैं इस नाते आप मुझे हमेशा हर परिस्थितियों में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए पायेंगे। मैं पुनः आप सभी का दिल की गहराई से आभार व्यक्त करते हुए आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप सभी का प्यार , स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।
खबर ये भी हैं : Betul Forest News : वन विभाग ने किया रेड सैंड बोआ सांप का रेस्क्यू, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार



