Betul Samachar : ठंड से बच्चे नहीं आ रहे थे स्कूल, शिक्षकों ने अपने वेतन से बांटे स्वेटर
Betul Samachar: Children were not coming to school due to cold, teachers distributed sweaters from their salary.
परसोड़ी खुर्द के शिक्षकों ने 27 जरूरतमंद बच्चों को वितरित की स्वेटर और जूते, मौजे

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। ठंड शुरू होते ही स्कूली बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगते हैं, यह स्थिति तब और अधिक असमान्य हो जाती है। जब बच्चे गरीब हों और उनके पास ठंड से बचने पहनने के लिए गर्म कपड़े न हों। ऐसी स्थिति में परसोड़ी खुर्द के शिक्षकों ने इस समस्या के निदान के लिए नवाचार किया है। अपनी वेतन से स्वेटर जूते, मोजे खरीदकर बच्चों बांटे है, जिससे बच्चे नियमित स्कूल पहुंच सकें। मामला शासकीय प्राथमिक शाला परसोड़ी खुर्द का है। यहां पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक राजेश राठौर एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुनिता भूमरकर ने ठंड के चलते स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए गर्म कपड़े प्रदान कर उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul News : अपराध नियंत्रण परिषद के असिस्टेंट डायरेक्टर बने रूपेश्वर
बीआरसी एनएल आठोले, जन शिक्षा केन्द्र कृषि बैतूल बाजार के जनशिक्षक नितेश भावसार, शास. प्राथ.शाला अनकावाडी के प्रधानपाठक नारायणराव झोड ने शिक्षकों की इस पहल की सराहना की। संस्था प्रमुख राजेश राठौर ने बताया कि इस संस्था में समस्त छात्र मजदूर वर्ग से आते है, जिनके पास शाला की गणवेश को ही छात्र घर पर भी उपयोग करते है। वर्तमान समय ठण्डी का होने के कारण छात्र स्वेटर के अभाव में शाला नही आते है, छात्रों की इस परिस्थिति को देखकर एवं उपस्थिति कम होने के कारण जनशिक्षक नितेश भावसार की प्रेरणा से शिक्षकों ने स्वयं के व्यय से 27 छात्र एवं छात्राओं को विंटर किट प्रदान की।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : आज दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे प्रभु श्री राम
शास. उमावि भडूस के शिक्षक संजय धुर्वे ने बताया कि जनशिक्षा केन्द्र भडूस अंतर्गत शालाओं में जन सहयोग से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वेटर, शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक एनएल आठोले, संतोष कास्लेकर जन शिक्षक जन शिक्षा केन्द्र कन्या बैतूल बाजार, वरिष्ठ शिक्षक नारायणराव झोड, शासकीय प्राथमिक शाला अनकावाडी, संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुनिता भूमरकर, संजय धुर्वे शासकीय उमावि भडूस, एसएमसी के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : 500 वर्षाे के इंतजार के बाद 22 जनवरी को होगी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा-हेमंत खण्डेलवाल



