Betul Today News : जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों को वितरित किए चांदी के लॉकेट
Betul Today News: Silver lockets distributed to children born in the district hospital
रक्तवीर समाजसेवी दिवंगत लेखचंद बबलू यादव के जन्मदिन पर की पहल

WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। भाजपा विधि प्रकोष्ठ बैतूल ने शनिवार 10 फरवरी को रक्तवीर समाजसेवी अधिवक्ता दिवंगत लेखचंद बबलू यादव के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में जन्में 15 बच्चों को चांदी के लॉकेट वितरित किए। नवजात शिशुओं की माता संतरी, शांति, केसरी, सानू, बाली, दीपा, अनिल, सीमा, धर्मेंद्र, शीतल, रामदयाल, दीपक, लता कमलेश, माथुर घनश्याम, सुलाना, सुनंदा, रमती, नीता, शानू अलकेश, अरगुनी, सोनल को लाकेट प्रदान किए। समाजसेवी रक्तवीर लेखचंद यादव को नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : हिंदू संगठन के नेताओं की हॉकी, डंडे से जमकर हुई पिटाई

Betul Today News : जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों को वितरित किए चांदी के लॉकेट
उल्लेखनीय है कि लेखचंद बबलू यादव जिला चिकित्सालय में विधायक प्रतिनिधि भी रहे और कोविड के पूरे समय जिला अस्पताल में सेवा दी। गरीबों की मदद की, रक्तदान के लिए लोग हमेशा उन्हें याद करते हैं। कार्यक्रम में शैलेंद्र बिहारिया, दीप मालवीय, दिलीप यादव अधिवक्ता जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ बैतूल, निमेष मालवीय, दीपक पाल अधिवक्ता, रजनी बेस अधिवक्ता, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता, सुनील अग्रवाल अधिवक्ता, सुनील सोनकपुरिया अधिवक्ता, नीलम नागवंशी अधिवक्ता, संतोष बेडरे अधिवक्ता, पूनम पिपले अधिवक्ता, बाली अमरूते अधिवक्ता, पूनम गौर, दीपक ढोमने अधिवक्ता, पवन मालवीय अधिवक्ता, प्रकाश लावहे अधिवक्ता, अमित बेस अधिवक्ता, छोटू ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने दिया प्रशिक्षण, विधुत मंडल पेन्शनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न



