Atal Pension Yojana : बुढ़ापा मौज में… रोजाना सिर्फ ₹7 का करें निवेश, 5000 हर महीने पेंशन की गारंटी, जानें इस सरकारी स्कीम की पूरी डिटेल्स
Atal Pension Yojana: Enjoy old age... Invest only ₹ 7 daily, guaranteed pension of ₹ 5000 every month, know the complete details of this government scheme.

| WHATSAPP GROUP |
|
Atal Pension Yojana : 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन है और सोमवार को पूरे देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। आज हम आपको देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की ओर से चलाई गई केंद्र सरकार कि उन तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं जो कि देश के आर्थिक की से मजबूर वह गरीब लोगों के लिए कल्याणकारी साबित हुई है।
खबर ये भी हैं : Poco M6 5G : 50MP कैमरा वाला सस्ता POCO M6 5G हुआ लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
अटल पेंशन योजना की क्या विशेषताएं हैं? (Atal Pension Yojana)
आप अटल पेंशन स्कीम में कुछ पैसे बचाकर बुढ़ापे में सुरक्षित रह सकते हैं। आप अटल पेंशन स्कीम में बुढ़ापे में 5000 रुपये तक का पेंशन पा सकते हैं, अगर आप हर दिन 7 रुपये बचत करते हैं। मोदी सरकार ने 2015 में अटल पेंशन स्कीम शुरू की थी। अब तक, इस स्कीम से छह करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, इसलिए यह पेंशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। रिटायरमेंट के 60 साल के बाद, आप अटल पेंशन योजना में निवेश करके 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन पा सकते हैं। आपके निवेश पर पेंशन की राशि निर्भर करती है।
खबर ये भी हैं : Mercedes Benz GLS facelift : Mercedes की नई लग्जरी कार जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें कीमत
5000 रुपये पेंशन के लिए कितना निवेश (Atal Pension Yojana)
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी के मुताबिक इगर आप 18 साल के हैं और हर दिन सिर्फ 7 रुपये का निवेश करते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद से आप 5000 रुपये मासिक पेंशन पा सकते हैं। 7 रुपये के रोजाना निवेश से आप महीने में 210 रुपये निवेश करते हैं। 42 साल तक अटल पेंशन स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 साल की आयु के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
खबर ये भी हैं : Samsung Galaxy S24 Ultra : Samsung के आगे पानी भरेगा iPhone 15, Galaxy S24 Ultra में 50 MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स
क्या है स्कीम की शर्तें (Atal Pension Yojana)
- इस स्कीम में कोई भी भारतीय निवेश कर सकता है।
- अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं।
- साल अक्टूबर 2022 में सरकार ने इसमें थोड़ा बदलवा किया। जिसके मुताबिक इनकम टैक्स देने वाले अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
- इस पेंशन स्कीम का लाभ पति-पत्नी दोनों उठा सकते हैं। पति की मृत्यु की स्थिति में पेंशन पत्नी को मिल जाता है।
- आपकी उम्र जब तक 60 साल की नहीं हो जाती तब तक निवेश करना होगा।
- अगर सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की रकम नॉमिनी को दे दी जाएगी।
खबर ये भी हैं : OPPO A59 5G : दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OPPO का सबसे सस्ता 5G फोन, डिजाइन है सबसे हटके, यहॉं देखें पूरी डिटेल्स
कैसे करें निवेश (Atal Pension Yojana)
अगर आपके पास बैंक अकाउंट, आधार कार्ड है तो आप इस स्कीम में आसानी से निवेश कर सकते हैं। आपको बस बैंक जाकर अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करना होगा। अटल पेंशन स्कीम का फॉर्म भरना होगा फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। केवाईसी अपडेट के बाद आपका पेंशन अकाउंट खुल जाएगा।
खबर ये भी हैं : Winter Heater : हीटर बल्ब ने मचाई मार्केट में धूम! चुटकियों में गर्म कर देगा पूरा कमरा, यहाँ देखें कीमत




