बैतूल

Betul Samachar : 3 माह की रैना को रोटावायरस वैक्सीन लगाकर किया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

Betul Samachar: Mission Indradhanush started by applying rotavirus vaccine to 3-month-old Raina

विवेकांनद वार्ड बैतूल के आंगनवाडी केन्द्र में हुआ मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ

Betul Samachar : 3 माह की रैना को रोटावायरस वैक्सीन लगाकर किया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभBetul Samachar : (बैतूल)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध ने बताया कि सोमवार 7 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ नगर पालिका पार्षद श्रीमती अंजूरानी शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध द्वारा विवेकांनद वार्ड बैतूल के आंगनवाडी केन्द्र में किया गया।

अभियान का शुभारंभ कुमारी रैना पिता नारायण जैन उम्र 3 माह को रोटावायरस वैक्सीन एवं मीतांश पिता श्री मंगलसिंह चंदेल उम्र 9 माह को विटामिन ए पिलाकर किया गया। पार्षद द्वारा उपस्थित माताओं से अनुरोध किया गया कि बच्चे देश का भविष्य है उन्हें टीकाकरण के माध्यम से निरोगी रखना आवश्यक है, सभी बहने आगे बढकर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने में सहयोग करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चे एवं समस्त गर्भवती माताऐं (लेफ्ट आउट एवं ड्राप आउट) चिन्हित किये गये हैं एवं जो नवजात शिशु जन्म लेंगे उन्हें भी टीकाकृत किया जायेगा। सभी से अपेक्षा है कि अभियान में सहयोग कर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करवायें। अब यूविन पोर्टल में टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया जा चुका है, अब पोर्टल के माध्यम से अभियान में टीकाकृत गर्भवती माता एवं टीकाकृत बच्चों को प्रमाण-पत्र दिया जा सकेगा एवं अभिभावक स्वयं भी यूविन पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र निकाल सकेंगे। इस हेतु आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी प्रशिक्षित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण तथा वर्ष 2023 तक मीजल्स रूबेला मुक्त प्रदेश बनाना है। टीकाकरण बाल एवं शिशु मृत्यु, बाल विकलांगता, कुपोषण दर, महामारी रोकथाम एवं बीमारी निर्मूलन में सहायक है। टीकाकरण 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा करता है।

Betul Samachar : 3 माह की रैना को रोटावायरस वैक्सीन लगाकर किया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

डॉ बौद्ध द्वारा एम.आई. अभियान को सफल बनाने एवं मीजल्स रूबेला निर्मूलन हेतु सभी को शपथ दिलवाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार भट्ट ने बताया कि एमआई अभियान का विशेष महत्व है, अभियान के माध्यम से हर बच्चे को ऑनलाइन लगाया जायेगा। बच्चों को निर्धारित उम्र सही समय पर टीके लगवाये। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े ने बताया कि यह अभियान लगातार तीन चरणों में चलेगा।

इस अभियान को मिशन के रूप में लेना हैं एवं इसके महत्व को जन-समुदाय को बताकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। डीएसओ डॉ राजेश परिहार ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक बच्चे एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण करवाने हेतु अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में डॉ अविनाश कनेरे एसएमओ डब्ल्यूएचओ, डीपीएम डॉ विनोद शाक्य, प्राचार्या उज्जवला पाल, शहरी प्रभारी अधिकारी डॉ शिखा घिघोड़े, आरबीएसके चिकित्सक डॉ ज्ञानेश्वर झरबडे, डॉ शादमा खान, उप जिला मीडिया अधिकारी महेशराम गुबरेले, प्रभारी परिवार कल्याण भगतसिंह उइके, प्रभारी एपीएम शहरी क्षेत्र प्रकाश माकोडे। आईसीडीएस सुपरवाईजर श्रीमती गुंता उइके,  डाटा मैनेजर तापीदास चढोकार, वार्ड आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button