छिंदवाड़ा

चाइनीज मांझे से तीन लोगों का गला कटा, सिवनी और पटपडा रोड पर हुआ हादसा पुलिस ने दुकान से जप्त किया मांझा

Chhindwara News : चाइनीज मांझी पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है कलेक्टर मनोज पुष्प ने इस संबंध में निर्देश भी जारी किए थे चाइनीज मांझे की खरीदी और बिक्री दोनों पर रोक लगाई गई थी लेकिन प्रतिबंध के बावजूद भी शहर के बाजारों में चाइनीज मांझा बेखौफ बिक रहा है रविवार को दो मामले सामने आए चार फाटक क्षेत्र के ओवर ब्रिज से जाते वक्त एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया गला काटने पर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया सोनाखार निवासी हरिप्रसाद धुर्वे अपने घर से शहर की तरफ आ रहा था इसी बीच चाइनीज मजे की चपेट में आने से गला कट गया लालबाग क्षेत्र में भी एक युवक का गला का दिया हल्की हल्की चोट आने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसने उपचार कराया एक अन्य हादसे में मानकदेही से पटपड़ा आ रहे मोंटू सूर्यवंशी और सौरभ तिरगाम भी मांझे की चपेट में आ गए बाजारों में प्रतिबंध के बावजूद भी चाइनीस मांझा बेचने वाले पतंग व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर मटका बाजार क्षेत्र में मंझा बेचने वाले दो लोगों पर कार्यवाही की पुलिस ने मोतीलाल चौक मटका बाजार मैं चाइनीज मंझा की बिक्री करते हुए मोहन मालवीय उम्र 55 वर्ष पिता बालचंद मालवीय के खिलाफ कार्यवाही की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button