Chhindwara News : पहलवान अपनी कला से दांव पेच लगा कर जीत हासिल करते है-दीपक सक्सेना
Chhindwara News : Wrestlers win by manipulating their art - Deepak Saxena
Chhindwara News : चाहे जिले के पहलवान हो या प्रदेश के अपनी कला से दांव पेच लगा कर हार जीत तय करतें हैं,यह उद्गार पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने गणेश उत्सव के अवसर श्री हनुमान व्यामशाला गांधी गंज द्वारा आयोजित जगन्नाथ लाला स्कूल में विशाल ईनामी दंगल के दौरान कही।साथ ही हनुमान व्यामशाला शाला गांधी गंज के समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।श्री हनुमान व्यामशाला गांधी गंज शाला के मिडिया प्रभारी दिनेश बंदेवार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी व वरिष्ठ संरक्षक ठा.दौलत सिंह,नगरनिगम के महापौर विक्रम अहाके, हनुमान व्यामशाला शाला के व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मांगों व विश्वनाथ ओक्टे व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, सभापति तरुण कराडे, मनोज सक्सेना, महामंत्री मनीष पांडे,प्रबल सक्सेना, अरुण शर्मा प्रशांत जायसवाल,बंटी सक्सेना, शिवेंद्र बैस,चौ.अरविंद पटेल, सहित अनेक अतिथि विशेष रूप से उपस्थित थे।ईनामी दंगल मे पुरुष पहलवान कुश्तियां 64 व महिला पहलवान कुश्तियां 11 रही, जिसमें प्रथम पुरस्कार विनोद बाकामुकाशा 26 सेकेंड, द्वितीय पुरस्कार सागर लातूर महाराष्ट्र तृतीय पुरस्कार अन्य जबलपुर इसी तरह महिला पहलवान को प्रथम पुरस्कार पूर्वा पहलवान दीपिका पहलवान पी.जी.कालेज, कल्याणी औरंगाबाद महाराष्ट्र तृतीय पुरस्कार दिया गया। ईनामी दंगल में मध्यप्रदेश के पहलवानों के साथ अन्य प्रदेशों के बड़े पहलवानों के साथ साथ महिला पहलवानों भी विशेष रूप से उपस्थित थेंविशेष पुरस्कार स्व; श्री नारायण प्रसाद सोनी की स्मृति उनके पुत्र राजेश सोनी की व्दारा दिया गया।इस अवसर पर श्री हनुमान व्यामशाला के अध्यक्ष भोला देवेन्द्र रघुवंशी, रामशंकर दियावार,युवनाती, अर्जुन सिंह राजपूत, विनोद साहू, सुभाष मालवीय, विनोद पटेल,नरेश मालवीय, मनमोहन युवनाती,सौरभ कसार,आशु राजपूत,इनु साहू,शिवा भोपा,अमन सहित हनुमान व्यामशाला के समिति सदस्यों ने सभी दंगल प्रेमी बंधुओ का आभार व्यक्त किया ।



