Betul Samachar : 98 वोटो से जीत हासिल कर सुबेदार मेजर पंढरी डांगे बने जिलाध्यक्ष, बडोरा स्थित महाराजा गैरेज़ में संपन्न हुए पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव
Betul Samachar: By winning by 98 votes, Subedar Major Pandhari Dange became District President, elections of ex-servicemen organization held at Maharaja's Garage, Badora
Betul Samachar : (बैतूल)। पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में सूबेदार मेजर पंढरी डांगे सर्वाधिक मत हासिल कर नए अध्यक्ष बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक शिव प्रसाद राठौर की अध्यक्षता में बडोरा स्थित महाराजा गैरेज़ में रविवार को दोपहर 12 बजे से पूर्व सैनिक के अध्यक्ष पद का शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ जिसमें जिले के 311 सैनिकों ने अपने बहुमूल्य वोट डाले।
चुनाव समिति द्वारा चुनाव के उपरांत ही मतगणना प्रक्रिया भी संपन्न की गई जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नायक राजू नरेश मालवीय को कुल 106 वोट प्राप्त हुए, वहीं प्रत्याशी सुबेदार मेजर पंढरी डांगे को कुल 204 वोट प्राप्त हुए, इस प्रकार वे 98 वोटो से विजयी हुए। चुनाव का समापन राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय घोष लगाकर किया गया। विजय प्रत्याशी ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को याद किया एवं रीत भेंट करके श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जय घोष लगाएं गए। इस दौरान समस्त पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिक महिला संगठन एवं समाजसेवी ने विजई रहे सुबेदार मेजर पंढरी डांगे को बधाई दी।



