Jan Akrosh Yatra : जन आक्रोश यात्रा के आगमन पर सेवादल यंग ब्रिगेड ने किया भव्य स्वागत
Jan Akrosh Yatra: Sevadal Young Brigade gave grand welcome on the arrival of Jan Akrosh Yatra
यात्रा में शामिल होकर जनता के बीच प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर किया

Jan Akrosh Yatra : (बैतूल)। जिले में जन आक्रोश यात्रा के आगमन पर सेवादल यंग ब्रिगेड जिला बैतूल ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा के ब्लॉक चिचोली में यात्रा का भव्य स्वागत किया। फौजी ढाबा पर जिला अध्यक्ष सलमान खान एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी विकास नागवंशी सह. प्रभारी संजू वटी, नवनीत आर्य, अर्पित आर्य, अभिमन्यु यादव, रोहित उइके, अंकुश मिश्रा, रिंकू मालिया, सानू कावड़े व सेवादल यंग ब्रिगेड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर जनता के बीच प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर किया।
खबर ये भी हैं: Optical Illusion Quiz: इस तस्वीर ने लोगों को कर दिया है कन्फ्यूज, जीनियस है तो ढूंढ कर बताएं छिपी बिल्ली

घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी विकास नागवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के द्वारा प्रदेश में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। व्यापम जैसे घोटाले भी भाजपा सरकार में हुए है। युवा बेरोजगार घूम रहे है। इसलिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता में आक्रोश है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा समूचे प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस राज्य सरकार के 18 साल के घोटालों को जनता को बताएगी।
खबर ये भी हैं: Maths Brain Test : मैथ्स का ये सवाल जो घुमा देंगा आपका दिमाग, बुद्धिमान हैं तो देकर दिखाए जवाब



