बैतूल

Betul Today News : स्कूल के बच्चों ने कहा हम करेंगे पौधों का संरक्षण

Betul Today News : The children of the school said that we will protect the plants

गोदग्राम भारतभारती में किया पौधारोपण संपन्न

Betul Today News : स्कूल के बच्चों ने कहा हम करेंगे पौधों का संरक्षण

Betul Today News : (बैतूल)। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में आजादी का अमृतमहोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक भारत भारती के डॉ.अम्बेडकर भवन परिसर एवं हनुमान मंदिर परिसर में कुल 30 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें अशोक, नीम, बेलपत्र, सीताफल, नीबू आदि प्रजातियों के पौधों रोपे गए।

पौधारोपण कार्यक्रम ग्राम जामठी के सरपंच पुन्नुराम वाडिवा, सतीश पाटिल, रामदास पाटिल, प्राचार्य अशोक पाटिलल, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शीतल खरे, शिक्षक रामदास गावंडे, घनश्याम वरवड़े की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने कहा कि वे रोपित किया गए पौधों की देखभाल करेंगे। डॉ.सुखदेव डोंंगरे ने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिवर्ष पौधारोपण करना चाहिए। सरपंच पुन्नुराम वाडिवा ने कहा कि रासेयो के स्वयंसवेकों द्वारा पौधारोपण का पुनित कार्य किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आयुष घिड़ोड़े ने व आभार शीतल खरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रासेयो वरिष्ठ स्वयंसेवक नवीन नागले, तनु मोहबे, अक्षय मालवीय, दुर्गाप्रसाद मोरले, कंचन बिंजोड़े, सुरभि जैन, दीपिका पंवार, रिया खातरकर, अंजली नागोरे, आयुष घिड़ोड़े, कुणाल केकतपुरे सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button