बैतूल

Betul Little Champ School : लिटिल चैम्प स्कूल में मनाया तुलसी विवाह

Betul Little Champ School: Tulsi Vivah celebrated in Little Champ School

Betul Little Champ School : लिटिल चैम्प स्कूल में मनाया तुलसी विवाह
Betul Little Champ School : (बैतूल)। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों एवं शिक्षिकाओं के द्वारा लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल में ग्यारस एवं तुलसी विवाह धूमधाम से मनाते हुए बच्चों को मिठाई वितरित की। इस मौके पर स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती बबली राठौर ने कहा कि तुलसी विवाह हिन्दू धर्म के अनुयायीयों द्वारा किया जाने वाला एक विवाह कार्यक्रम है जिसमें तुलसी नामक पौधे का विवाह शालीग्राम के साथ किया जाता है।

हिन्दू धर्म में इसे मानसून का अन्त और विवाह के लिये उपयुक्त समय के रूप में माना जाता है। प्राचार्य भरत सूर्यवंशी ने देवउठनी एकादशी पर सभी लोगों में सुख समृद्धि कामना करते हुए एवं समस्याओं के मुक्ति के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्राचार्य भरत सूर्यवंशी, संतोष यादव,रूपेश राठौर, मोनिका श्रीवास, कंचना झोड़, पूनम अमरुते,संध्या ठाकुर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।

खबर ये भी हैंं:  Betul Today News : अयोध्या में होगा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button