बैतूल

Betul News : प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता के लिए जताया श्रद्धालुओं का आभार

Betul News: Expressed gratitude to the devotees for the success of the Pran Pratistha ceremony.

Betul News : प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता के लिए जताया श्रद्धालुओं का आभार

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। श्री लीला देव बाबा मंदिर विनोबा नगर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष अनिल राठौर ने शहर के समस्त श्रद्धालुओं एवं वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर बड़ी और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर वासियों सहित कई धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया। पूरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवी जागरण, खाटू श्याम भजन सहित अखंड दादाजी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया और साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था जो प्रभु राम की कृपा से सफल रहा।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : “वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर करेंगे हम” विशिष्ट थीम के साथ हुआ मतदाता दिवस का शुभारंभ

Betul News : प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता के लिए जताया श्रद्धालुओं का आभार

Betul News : प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता के लिए जताया श्रद्धालुओं का आभार

उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन के लिए हम नगर वासियों सहित श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हैं। मंदिर में 9 प्रतिमाएं स्थापित की गई, 18 से 24 जनवरी तक समिति एवं वार्ड वासियों के सहयोग से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के ऐतिहासिक दिन श्री लीला देव बाबा मंदिर निर्माण की भी आधारशिला रखी गई थी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर लीला देव बाबा मंदिर में भी इस मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इसलिए अपने आप में यह अनूठा आयोजन था। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया है। मंदिर समिति प्रत्येक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करती है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : वन परिक्षेत्रों के 8 ग्रामों में लगाए 37 सोलर स्ट्रीट लाइट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button