Ather 450S : खुशखबरी! 20 हजार रुपए सस्ता हुआ Ather का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ इतने देने होंगे पैसे
Ather 450S: Good news! This electric scooter of Ather becomes cheaper by 20 thousand rupees, you will have to pay only this much money

| WHATSAPP GROUP |
|
Ather 450S : Ather 450s New Ex-showroom Price : भारत की दिग्गज इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने अपने एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450s की कीमत को घटा दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपनी प्रतिद्वंदी ओला इलेक्ट्रिक को टक्कर देने के लिए इस ऑफर को लॉन्च किया है।
जानकारी के मुताबिक, कंपनी 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद स्कूटर की कीमत कीमत कम होकर 1,09,999 रुपये हो गई है। इस ऑफर की जानकारी खुद एथर एनर्जी के सीईओ तरुण गर्ग ने दी है।
खबर ये भी हैं : Honor 90 5G : 200MP कैमरा वाला Honor 90 5G स्मार्टफोन सेल में मिल रहा 11 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड ऑफर जल्दी करें
115 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज (Ather 450S)
ऐथर के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450S को कंपनी के 450 प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसपर 450एक्स भी बेस्ड है। इस स्कूटर में 2. 9 kWh की बैटरी लगी है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 115 किलोमीटर तक चला सकते हैं। ऐथर 450एस की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे महज 3. 9 सेकेंड्स में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ा सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Business Idea : बंपर कमाई के लिए शुरू करें घर बैठे ये शानदार बिजनेस, बन जाएंगे करोड़पति
फीचर्स हैं धांसू (Ather 450S)
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल क्लॉक, फोन के लिए चार्जिंग पोर्ट और राइड मोड जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न इंडिकेटर और लो बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
खबर ये भी हैं : Vivo V29 5G : vivo के 5G फोन पर मिल रहा बंफर डिस्काउट, कैमरा और डिसाइन देख करेगा खरीदने का मन
Ather 450s की नई कीमत
बैंगलोर में कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत को घटाकर अब 1. 09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कर दिया है। जबकि दिल्ली में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई एक्स-शोरूम कीमत 97500 रुपए हो गई है। ये स्कूटर Ather के सबसे ज्यादा बिकने वाले 450 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कूटर के बेस मॉडल पर 20000 रुपए और 450s Pro Pack पर 25000 रुपए की गिरावट है।
खबर ये भी हैं : Poco X6 Pro : 64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा Poco X5 Pro, सारे बजट फोन्स की करेगा छुट्टी, जानें कीमत





