Betul News : परामर्श दात्री समिति की बैठक नियमित करने कार्यालय प्रमुखों को किया जाएगा सूचित
Betul News: Office heads will be informed to regularize the meeting of the advisory committee.
मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक में लिया निर्णय
संघ को मजबूत बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने दिए सुझाव

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक रविवार 24 दिसंबर को कर्मचारी भवन बैतूल में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों द्वारा संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमलेश चौहान का सम्मान किया गया एवं उन्हे बधाई दी गई। बैठक में संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान एवं पूर्व जिला सचिव जयराज यदू के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप उनका शाल श्रीफल से सम्मान कर उनकी बिदाई कार्यक्रम किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश चौहान ने बताया कि बैठक मेेें लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला शाखा के गठन पर चर्चा की गई एवं जिले में संघ को मजबूत बनाने के लिए बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अनेक सुझाव दिये गए।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : चलित चिकित्सा वाहन से 95 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Betul News : परामर्श दात्री समिति की बैठक नियमित करने कार्यालय प्रमुखों को किया जाएगा सूचित
संघ की प्रतिमाह बैठक किया जाना सुनिश्चित किया गया। बैठक में शासन के समक्ष जिला स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के सभी विभागों में परामर्श दात्री समिति की बैठक नियमित रूप से कराये जाने सभी कार्यालय प्रमुख को सुचित करने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों से नियमित रूप से लिपिकीय कर्मचारीयों से जीवन्त सम्पर्क बनाये रखने की सहमति व्यक्त की गई। बैठक में कमलेश चौाहान, मनीष उदासी, हेमराज झाडें, महेश जैन, एन.डी. पोटफोडे, शंकरसिंह चौहान, जयराज यदू, तारेन्द्र बचले, भोगीराम रावते, संदीप ईरपाचे, नीरज काकडें दीपक चरपे, देवीराम गिरहारे सहित अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी तथा संघ के सदस्य उपस्थित रहे। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : स्वर्गीय श्री जी.डी. खंडेलवाल जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन



