बैतूल

Betul Today News : फांसी खदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगूसिंह उइके की स्मृति में चलाया जाएगा वृहद पौधारोपण अभियान

Betul Today News: A large plantation campaign will be conducted in the memory of freedom fighter Jangusinh Uike in the hanging mine.

Betul Today News : फांसी खदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगूसिंह उइके की स्मृति में चलाया जाएगा वृहद पौधारोपण अभियान
File image

Betul Today News : (बैतूल)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगूसिंह उइके की स्मृति में सतपुड़ा समग्र समिति रविवार सुबह 9 बजे से फांसी खदान मोती वार्ड में वृहद पौधारोपण अभियान चलाएगी। पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। ज्ञात रहे कि सतपुड़ा समग्र समिति द्वारा इसके पूर्व सुभाष वार्ड के मोक्ष धाम पर 250 पौधों का रोपण करने के बाद सागौन बाबा दरबार में पौधारोपण किया गया था। इसी कड़ी में अब फांसी खदान पर पौधारोपण किया जाएगा।

समिति में आम जनता से आग्रह किया है कि जिस जगह पर बाउंड्री एवं पौधों को लगाने के पश्चात देखरेख करने वाले पर्यावरण प्रेमी उपलब्ध है, वहां पर यह समिति पौधारोपण का कार्य करेगी ताकि वर्षभर पौधे की देखरेख हो सके। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी जो पर्यावरण प्रेमी पौधारोपण करने में रुचि रखते हैं, सतपुड़ा समग्र समिति से संपर्क कर ताप्ती उपवन के नाम से पौधारोपण करने में सहयोग प्रदान करें। पर्यावरण को पेड़ काटने से जो क्षति हो रही है उसकी पूर्ति जागरूक नागरिक करने में सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरणविद एवं जल प्रहरी के रूप में विख्यात मोहन नागर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। रविवार को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उईके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर के साथ ही शहर के विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर पौधारोपण में भाग लेंगे। समिति ने आग्रह किया है कि सभी पर्यावरण प्रेमी समय का ध्यान रखते हुए रविवार सुबह 9 बजे फांसी खदान टंकी के पास मोती वार्ड में उपस्थित होकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाएं। सतपुड़ा समग्र समिति एवं जिला योजना समिति सदस्य आनंद प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि बंडू धोटे ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button