हे भगवान! सबसे सस्ती SUV अब हुई महंगी, जानें फीचर्स- Hyundai Exter Price Hike
Hyundai, Hyundai Exter, SUV, Auto News, SUV CARS, CAR PRICES FORECAST, MARUTI COMPACT SUV, Hyundai exter price hike in india, Hyundai exter price hike 2023, how many airbags in hyundai exter,

Hyundai Exter Price Hike: ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने कारों और SUV के दाम बढ़ा दिये हैं जिससे उपभोक्ताओं को अब इनके लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी के लिए यह बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले तीन महीनों में हुंडई ने एक्सटर की 23,000 से अधिक यूनिट बेची हैं। जुलाई में इसकी 7,000 यूनिट, अगस्त में 7,430 यूनिट और सितंबर में 8,647 यूनिट बिकी हैं। एक्सटर को 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जो टॉप वेरिएंट के लिए 10 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन, अब इसकी कीमतों में इजाफा कर दिया गया है।
खबर ये भी हैं: GK Questions : ऐसा कौन सा साल है, जिसे उल्टा लिखो या सीधा कोई फर्क नहीं पड़ता है?
कार कीमतों में बढ़ोतरी(Hyundai Exter Price Hike)
एक्सेटर की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। यह 16,000 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि, इसके EX मैनुअल और SX (O) कनेक्ट AMT वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके SX(O) कनेक्ट MT डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 16,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टॉप-स्पेक SX (O) कनेक्ट AMT डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत 5,000 रुपये और अन्य सभी वेरिएंट की कीमत 10,400 रुपये बढ़ गई है।
खबर ये भी हैं: Jaya Kishori Motivational Video: गुस्सा आने पर क्या करें ? जानिए जया किशोरी जी से
इंजन और माइलेज(Hyundai Exter Price Hike)
इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 83 पीएस/114 एनएम आउटपुट देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन है। यह सीएनजी के साथ भी आती है। सीएनजी पर यह इंजन 69 पीएस/95 एनएम जनरेट करता है। सीएनजी वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है। पेट्रोल पर यह 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर जबकि सीएनजी 27.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है।
खबर ये भी हैं: Betul News: सांसद की मांग पर जिले की 5 महत्वपूर्ण सड़के हुई स्वीकृत, 52.60 करोड़ से होगा निर्माण – कायाकल्प
फीचर्स (Hyundai Exter Price Hike)
इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4.2-इंच एमआईडी के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल पैन सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल कैमरा के साथ डैश कैम, छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल होल्ड असिस्ट और सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर आते हैं।
खबर ये भी हैं: Betul News : ग्राम पंचायत टेमनी की महिलाओं ने जनपद सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा






