बैतूल

Shrenik Jain Painting :  बच्चों ने बनाई अलंकारिक पेंटिंग पैच वर्क, एब्स्ट्रेक्ट आर्ट का बनाया बेस

Shrenik Jain Painting: Children made figurative painting patch workshop, made base of abstract art

Shrenik Jain Painting :  बच्चों ने बनाई अलंकारिक पेंटिंग पैच वर्क, एब्स्ट्रेक्ट आर्ट का बनाया बेस

Shrenik Jain Painting : (बैतूल)। अमूर्त कला याने एब्स्टे्रक्ट आर्ट एक रचना बनाने के लिए आकृतियों, रूपों, रंगों और रेखाओं की दृश्य भाषा का उपयोग करती है जो कला के पारंपरिक दृश्य संदर्भ की तुलना में काफी स्वतंत्रता के साथ मौजूद हो सकती है।

आरडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 5वीं के नन्हे बच्चों ने कला गुरु व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में विभिन्न थीम को लेकर एब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग बनाई। सभी पेंटिंग है विशेष जो अपने आप में देती है संदेश। श्रेणिक जैन ने बताया है की कक्षा 5वीं की संबोधी पांडा, पलाक्षी पोटफोड़े, भूमि साहू अनुज्ञा खेड़ले ने मिलकर कैनवास के ऊपर सुंदर-सुंदर पेंटिंग उकेरी है।

(Shrenik Jain Painting)संबोधी की पेंटिंग में मातृत्व सौम्यता दिखाई दे रही है। तो पलाक्षी की पेंटिंग स्वर्ण, वृक्ष, जल और पर्यावरण संरक्षण के साथ दृढ़ता का संदेश दे रही हैं। वहीं अनुज्ञा की पेंटिंग फलों के प्रति आकर्षित व रंगों के सामंजस्य का बखान करती है वही भूमि की पेंटिंग पर्यावरण की खूबसूरती का वर्णन करती है। बच्चों की इन पेंटिंग्स की सभी ने सराहना की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button