Betul Today Samachar : अतिवृष्टि से किसानों की फसले हुई बर्बाद, जयस ने सौंपा ज्ञापन
Betul Today Samachar: Farmers' crops were ruined due to excessive rains, Jayas submitted memorandum
खराब हुई फसलों का जल्द सर्वे करवाकर किसानों की मुआवजा राशि दिए जाने की मांग

Betul Today Samachar : (बैतूल)। अतिवृष्टि और बारिश से खराब फसलों का जल्द सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा राशि दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार 30 सितंबर को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जयस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को बताया कि किस तरह से अतिवृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें खराब हुई है, जो किसानों के किसी काम में नहीं आएगी।
पहले बारिश नहीं होने के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी थी। इसके बाद कुछ दिन पूर्व हुई तेज बारिश ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। किसानों ने कर्ज लेकर फैसले लगाई थी। इसी आस के साथ कि बारिश के बाद अच्छी फसल आएगी, लेकिन अतिवृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
खबर ये भी हैं: Betul News : भाजपा के अब तक के उम्मीदवार की घोषणा से कांग्रेस की जीत पक्की: स्पेंसर लाल
जिले के भीमपुर, भैंसदेही. आठनेर, चिचोली, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, मुलताई. आमला, पट्टन एवं बैतूल ब्लाक में भारी बारिश से किसानों की मक्का, सोयाबीन आदि फसले बर्बाद हो गई है। साथ ही पशुओं के चारा वाली फसले भी खराब हो गई है। किसानो को आर्थिक रूप से काफी क्षति हुई है, जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है, उनके समक्ष तो गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
खबर ये भी हैं: Betul News : पत्रकारिता की धौंस देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत देने के लिए आज दिनांक तक भी प्रशासन की तरफ से कोई उचित कार्यवाही नही की गई है। आज दिनांक तक सभी 10 ब्लाको के किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे नही किया गया है, ना ही मुआवजा की घोषणा हुई है, जिसमें किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
खबर ये भी हैं: Betul News : हृदय कभी आराम नही करता सतत् काम करने की देता है प्रेरणा
ज्ञापन सौंपने वालों में जयस उपाध्यक्ष रीतिक बाबा परते, जयस जिला सचिव राजकुमार काकोडिया, महेश शाह उईके, शिक्षा प्रभारी दिलीप पंद्राम, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष परते, ब्लॉक सचिव शिवकिशोर परते, जयस नगर अध्यक्ष राजू उइके, भोला उइके, जयस नगर मीडिया प्रभारी सोनू कवडे और बैतूल ब्लाक के किसान मौजूद रहे।
खबर ये भी हैं: Betul News : सरकार की सद्बुद्धि के लिए पेंशसनर्स रखेंगे मौन व्रत



