बैतूल

Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन

Betul News: Prashant Varathe becomes Mr. India Overall Champion

दिल्ली में 25 नवंबर को आयोजित की गई थी चैंपियनशिप

Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन
Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। शहर के फिटनेस मॉडल प्रशांत वराठे इस बात का प्रमाण हैं कि संघर्ष करने की कोई सीमा नहीं है, कड़ी मेहनत और संघर्ष से ही सफलता हासिल होती है। बैतूल शहर के बॉडीबिल्डर एवं टीबीएफ द बिस्ट फैक्ट्री जिम के संचालक प्रशांत वराठे ने अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा ओपन मिस्टर इंडिया चैंपियन में क्लासिक फिजिक ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि प्रशांत ने इस राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह चैंपियनशिप 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश के सभी प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

खबर ये भी हैं : Kia Sonet Facelift : टाटा नेक्‍सॉन को टक्कर देने के लिए जल्द आ रही है ये नई Kia Sonet Facelift, एक्सटीरियर में होंगे ये बदलाव 

Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन

प्रशांत ने 70 किलो वर्ग कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद ओवरऑल टाइटल का खिताब भी अपने नाम किया। ओवरऑल टाइटल में प्रत्येक कैटेगरी में जीतने वाले गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का मुकाबला होता है और उन गोल्ड मेडलिस्ट चैंपियन में जो विजई होता है वह ओवरऑल चैंपियन या चैंपियन ऑफ चैंपियंस कहलाता है। प्रशांत ने यह चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब हासिल किया है। इसके पहले प्रशांत मिस्टर मध्य प्रदेश चैंपियन ऑफ चैंपियन भी रह चुके हैं।

खबर ये भी हैं :  OnePlus 12 : धांसू फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा OnePlus 12 स्‍मार्टफोन, जानें क्‍या होगा खास

Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन
Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन

Betul News : प्रशांत वराठे बने मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन

मिस्टर इंडिया में सिल्वर मेडल भी जीत चुके थे, लेकिन लगातार परिश्रम और प्रयास से उनका मिस्टर इंडिया में गोल्ड मेडल व ओवरऑल चैंपियन बनने का सपना साकार हुआ है। प्रशांत का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि में उनके कोच प्रमोद भाटी की अहम भूमिका रही है, उन्हीं के मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। शुरू से वह अपने गुरु प्रमोद भाटी को अपना आइडल मानते आए हुए हैं, साथ ही उनके पिताजी बबन राव वराठे, माता गीता वराठे एवं समस्त परिवार दोस्तों का भी इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशांत ने बताया कि आगे भी वह बॉडीबिल्डिंग की तैयारी जारी रखेंगे और आने वाली मिस्टर इंडिया और मिस्टर वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

खबर ये भी हैं :  Viral Hindi Jokes : मच्‍छर का बच्‍चा पहली बार उड़ा, जब वापिस आया तो बाप ने पूछा – “कैसा लगा उड़कर?”…

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button