Betul News: हर चौक पर बैठी गिलहरी (ऐजेंट) कहा पहुचा रही खाना (पाना)
Betul News: Where is the squirrel (agent) sitting at every square, delivering food (getting)
Betul News: मै शपथ लेता हूँ तथा सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं भारत और विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और सच्ची निष्ठा रखूंगा और मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगा तथा अपने पद के कर्तव्य का राष्ट्रभक्ति इमानदारी और निष्पक्षता से पालन करूंगा। ईश्वर मेरी सहायता करें।
साहब ली हुई शपथ का मान तो रख लीजिए।
साहब कितनी रात जाग कर और कई घंटे पढ़ कर आपने यह नौकरी हासिल की है। इस नौकरी और इस खाकी की शक्ति हर वह नौजवान देखना चाहता है जो आपको अपना प्रेरणा स्त्रोत मानता है। और जो आपके ही तरह एक बड़ा ऑफीसर बनना चाहता है। उन युवाओं के प्रेरणा हों आप। बाकी आप जानते है आपने यह जॉब हासिल करने में कितनी मेहनत की है। गर्व तो बैतूल वालों को कुछ समय रहे एक ट्रेनी डीएसपी मोतीलाल कुशवाह जी पर भी था लेकिन राजनैतिक दबाव में उनका स्थानांतरण कर दिया गया। लेकिन डंका बजा था महोदय उनके नाम का।
जिले में बहुत जोरों से सट्टा और जुए का खेल चल रहा है। हां इतना ही नही शहर के पढ़े-लिखे होनहार युवा अवैध शराब की बिक्री में लगे हैं कोई जुआ सट्टा खेल रहा है तो कोई खेत में ही जुए का फड चला रहा है तो कोई रेत के अवैध खनन से जुड़ा है। नेताओं ने अपने फायदे के लिए शहर के युवाओं से जिंदाबाद के नारे लगवाने के लिए उन्हें इस नरक में धकेल दिया। आजादी के इतने साल बाद भी किसी जिसकी ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन को पता नही कि जिले में बैठी गिलहरी कहा पहुंचा रही हैं खाना। ऑफ रिकार्ड जब हमारी एक प्रशासनिक अधिकारी से बात हुइ तो उन्हे भी खाना कहा पहुंच रहा है पता है फिर भी कार्यवाही करने में परहेज क्यों कर रहे हैं? जहां यह गिलहरी अपना पाना पहुंचा रही है यह खबाड़ का बैतूल जिले के नेताओ का इसके सिर पर वरद हस्त हैं। नाम ना बताने की शर्त पर एक व्यक्ति ने हमसे यह भी बात साझा कि की यह खबाड़ नेताओं को पैसे भी उधार देता है। इसलिए नेता इसको बचाते आ रहे हैं। बैतूल जिले के हर थाने में सटोरियों ने एक घंटी बांध के रखी है। यह कहावत तो आपने सुनी होगी बिल्ली के गले में घंटी जैसे ही प्रशासन एजेंटों को उठाने निकलता है। उन्हें पहले ही फोन पर इतल्ला कर दिया जाता है कि आज गाज गिरने वाली है पप्पू ज़रा बचके! बात तो यह भी बताई कि साहब मुर्गे और दारू के शौकीन है। दारू भी रेड वाइन चाहिए।



