Crime News: गौ वंश के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ाया मामू, गंज थाने में मामला दर्ज
Crime News: Mamu caught doing obscene act with cow, case registered in Ganj police station
Crime News: गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया वार्ड में शनिवार देर रात एक शर्मनाक घटना सामने आई। लगभग 50-55 वर्षीय शेख शुभान उसके घर के अंदर एक गाय की बछिया को बंद करके अश्लील हरकत करते हुए पकड़ाया। इस मामले में गंज थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Crime News: आपराधिक रिपोर्ट हुई दर्ज
वार्ड के शुभम साहू ने अपने दोस्त प्रेम वाधवा के साथ गंज थाने पहुंचकर अधेड़ के खिलाफ आपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराई। शुभम ने शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे जब वह घर में सो रहा था, तब उसका छोटा भाई एकलव्य जो ऑटो चलाता है, घर लौटा और उसे नींद से जगाया।

शुभम और उसका पड़ोसी प्रेम वाधवा मौके पर पहुंचे और खिड़की से अंदर झांक कर देखा। दोनों ने देखा कि अधेड़ नग्न अवस्था में बछिया के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, उसके ऊपर थूक रहा था और मारपीट भी कर रहा था।
Crime News: दृश्य देखकर हुए हैरान
यह दृश्य देखकर दोनों हैरान रह गए और तुरंत मौके पर आसपास के अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर अधेड़ को मौके से पकड़ लिया और गंज थाने लेकर आए।

शुभम साहू ने रिपोर्ट में कहा कि गाय हमारी पूजनीय माता है और हिन्दू धर्म में इसे पूजनीय माना जाता है।
Crime News: पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया
थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



