बैतूल

Betul Today News : व्यावसायिक जीवन में प्रभाव डालता हैं स्वविवरण रिज्युमे: लिल्होरे

Betul Today News: Self-description resume makes an impact in professional life: Lilhore

शा.कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज में हुआ बाल सभा का आयोजन

Betul Today News : (बैतूल)। शा.कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज बैतूल में प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में बाल सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा छात्राओं को स्वविवरण रिज्युमे लेखन कैसे किया जाता हैं बताया गया। उल्लेखनीय है कि सी.सी.एल.ई. गतिविधि के अन्तर्गत माह नवम्बर में प्रत्येक शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। सी.सी.एल.ई. गतिविधि बालसभा प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि आज के प्रतियोगिता युग उच्च शिक्षा के भिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अथवा नौकरी प्राप्त करने के लिए छात्राओं को सबसे पहले अपने आवेदन के साथ अपना स्व विवरण रिज्युमे देना होता है, इस रिज्युमे में आवेदक की निजी जानकारियों के साथ ही शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि जानकारियां शामिल होती है।

खबर ये भी हैं : Betul News : क्षत्रिय कुर्मी समाज महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

Betul Today News : व्यावसायिक जीवन में प्रभाव डालता हैं स्वविवरण रिज्युमे: लिल्होरे

एक अच्छे रिज्युमे के आधार पर अभ्याथियों को शाँर्ट लिस्ट किया जाता है तथा उसके उपरांत साक्षात्कार के लिए अन्य प्रक्रियाएं की जाती है। विद्यालय में बाल सभा के दौरान छात्राओं से स्वविवरण रिज्युमे लेखन कराया गया छात्राओं को जानकारी देते हुए प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे द्वारा व्यावसायिक जीवन में स्व विवरण एवं साक्षात्कार की उपयोगिता के विषय में प्रकाश डाला तथा बताया गया कि स्वविवरण रिज्युमे में शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव के साथ सांस्कृतिक, खेल गतिविधि, रूचि, पुरस्कार आदि विषयों को भी शामिल करना चाहिए जिससे आपका स्वविवरण रिज्युमे प्रभाव डाल सके शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि द्वितीय शनिवार छात्राओं को साक्षात्कार के पहले की तैयारी कैसे की जाती है और किन-किन बिन्दुओं को ध्यान में रखा जाता है इस पर विस्तृत रूप से बताया गया।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : सभी को साथ लेकर समाज हित में करेंगे कार्य: सुभाष राठौर

छात्राओं को बताया गया कि सबसे पहले स्वविवरण रिज्युमे को प्रभावी बनायें, आत्मविश्वास को ना खोयें, मन में अगर कोई डर हैं तो उसे निकाल दें। साक्षात्कार का नियमित अभ्यास करें, अनुभवी लोगों से सलाह ले, साक्षात्कार से सम्बंधित वीडियोज एवं आडियो जरूर देखें और सुने, जहां साक्षात्कार देने जा रहे हैं उसकी पूर्ण जानकारी रखें तथा अपने जो भी दस्तावेज हैं उन्हें पूर्ण रखें इस प्रकार जो भी साक्षात्कार आप देने जा रहें है आप सफल होंगे। प्रत्येक शनिवार विद्यालय में सी.सी.एल.ई. गतिविधि के अन्तर्गत बाल सभा का आयोजन प्रथम तीन कालखण्डों में किया जाता हैं।

खबर ये भी हैं : Betul News : आईईएस में बैतूल के शुभम को मिली 64वी रैंक 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button